होम / बिजनेस / शेयर बाजार में हावी रही बिकवाली, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, रुपये में रही कमजोरी

शेयर बाजार में हावी रही बिकवाली, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, रुपये में रही कमजोरी

सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है, क्योंकि इनकी कीमतें कल की तुलना में आज सस्ती हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज बिकवाली हावी रही, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है, क्योंकि इनकी कीमतें कल की तुलना में आज सस्ती हुई हैं. हालांकि फॉरेक्स मार्केट में मायूसी रही क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ.

सेंसेक्स-निफ्टी का ये रहा हाल

शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई थी. सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की कमजोरी है तो वहीं निफ्टी भी शुरूआती कारोबार में 17550 के नीचे आ गया. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 59,028  तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31 अंकों की गिरावट के साथ 17,624 अंकों पर बंद हुआ है. निफ्टी के 50 शेयरों में 26 शेयर हरे निशान बंद हुए तो 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में केवल 12 शेयर हरे निशान में बंद हुआ वहीं 18 लाल निशान में बंद हुए हैं. 

सेक्टर का ये रहा हाल

बैंकिंग, ऑटो, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में गिरावट रही. जबकि आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस के अलावा मीडिया सेक्टर के शेयर में खरीदारी रही. 

टॉप पर रहे ये शेयर्स

अल्ट्राटेक सीमेंट्स, सन फार्मा, टीसीएस, विप्रो , बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, नेस्ले और इंफोसिस.

लूजर रहे ये शेयर्स

इंडसइंस बैंक, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी और एनटीपीसी

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 7 सितंबर 2022 को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 339 रुपये फिसलकर 50422 के लेवल पर आ गया है. वहीं, MCX पर सोना 256 रुपये गिरकर 50025 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. चांदी का दिसंबर वायदा आज 52900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास आकर कारोबार कर रही है.

999 कैरेट वाला सोना 50920 के आसपास कारोबार कर रहा, वहीं 995 कैरेट 50690 के भाव पर खुला, 916 कैरेट 46590 के भाव पर खुला, 750 कैरेट 38140 के भाव पर खुला, 585 कैरेट 29746 के भाव पर और 999 कैरेट वाली चांदी 53527 के भाव पर आज कारोबार कर रही हैं.

इंटरनेशनल मार्केट में यह रहा हाल

हाजिर सोना गिरावट के साथ 1,696.30 डॉलर प्रति औंस आ गया. वहीं अमेरिकी सोना वायदा 1,708.30 डॉलर पर बंद हुआ. हाजिर चांदी 17.92 डॉलर प्रति औंस, प्लैटिनम 847.46 डॉलर और पैलेडियम1,986.79 डॉलर पर आ गया.

रुपये में गिरावट का माहौल

रुपया आज फिर से डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला. विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 79.89 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुला. इससे पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 79.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. डॉलर में कारोबार काफी समझदारी से करने की जरूरत होती है, नहीं तो निवेश पर असर पड़ सकता है. सोमवार को रुपये 4 पैसे की कमजोरी आई थी और यह 79.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की कमजोरी के साथ 79.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

VIDEO: कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

36 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

36 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 hour ago