होम / बिजनेस / दिवाली से पहले बाजार में दिखा तगड़ा जोश, सर्राफा बाजार में निवेशकों की रही चांदी

दिवाली से पहले बाजार में दिखा तगड़ा जोश, सर्राफा बाजार में निवेशकों की रही चांदी

शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में दिवाली से पहले का जोश साफ नजर आ रहा है. दोनों जगह निवेशकों की चांदी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में दिवाली से पहले का जोश साफ नजर आ रहा है. दोनों जगह निवेशकों की चांदी है. बाजार इस वक्त पूरी तरह से गुलजार है. सेंसेक्स और निफ्टी जहां मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में जैसे आग लगी हुई है। लेकिन आज 18 अक्टूबर 2022 को सोने की कीमत में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट है. 

ये रहा शेयर बाजार का हाल

मंगलवार के दिन शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली और बीएसई का सेंसेक्स 550 अंक चढ़कर 59,960 अंकों पर बंद हुआ तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 175 अंकों की तेजी के साथ 17,486 अंकों पर बंद हुआ है. निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 शेयर तेजी के साथ बंद हुए तो 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 शेयर तेजी के साथ तो 5 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं.  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के सदस्य जयंत वर्मा ने सोमवार को रायटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच भी अर्थव्यवस्था के विकास के नजरिए से संभव है कि सेंट्रल बैंक फिलहाल रेपो रेट बढ़ाना पर विचार न करे. 

सेक्टरोल इंडेक्स का ये रहा हाल

बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी, मीडिया, ऑयल एंड गैस जैसे सभी सेक्टर्स के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है.

ये रहे टॉपर शेयर्स

एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, आईशर मोटर्स, नेस्ले, एसबीआई लाइफ, आईटीसी, भारती एयरटेल और अडानी इंटरप्राइजेज

ये रहे लूजर शेयर्स

एनटीपीसी, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, ब्रिटैनिया, बीपीसीएल और एचडीएफसी बैंक

बुलियन मार्केट का ये रहा हाल

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,643 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी. पिछले एक सप्ताह में सोने की हाजिर कीमत 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे रही है, जबकि चांदी 3,330 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक गिर गई है. इस सप्‍ताह के आखिर में धनतेरस का बड़ा त्‍योहार आ रहा है और इस दिन सोने की खरीदारी के खास महत्‍व को देखते हुए देशभर के सर्राफा बाजार सजधज कर तैयार हैं. 

गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के बाद साल 2020 में सोने का हाजिर भाव रिकॉर्ड 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था. हालांकि, 2020 की धनतेरस पर सोने की हाजिर कीमत घटकर 50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी. इस साल करवाचौथ पर भी सोने की बिक्री करीब 800 करोड़ रुपये बढ़ी थी. पिछले साल करवाचौथ पर जहां 2,200 करोड़ के सोने की बिक्री थी, वहीं इस बार करीब 3,000 करोड़ रुपये का सोना बिका है.

VIDEO: ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार सभी को दे रही बंपर छूट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

22 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago