होम / बिजनेस / शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, फेस्टिव सीजन से पहले Gold ने एक बार फिर से पकड़ी तेजी

शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, फेस्टिव सीजन से पहले Gold ने एक बार फिर से पकड़ी तेजी

वहीं दूसरी तरफ फेस्टिव सीजन के पहले सोने की कीमतों ने एक बार फिर से छलांग लगानी शुरू कर दी है. हालांकि अभी भी कीमतें 49 हजार के स्तर पर ही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में मंगलवार के दिन जमकर खरीदारी हुई और आज का दिन बाजार के लिए बहुत ही बढ़िया साबित हुआ. वहीं दूसरी तरफ फेस्टिव सीजन के पहले सोने की कीमतों ने एक बार फिर से छलांग लगानी शुरू कर दी है. हालांकि अभी भी कीमतें 49 हजार के स्तर पर ही हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सेंसेक्स व निफ्टी दोनों तेजी से बंद हुए. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि फेडरल मीटिंग के नतीजों को लेकर निफ्टी में आगे अनिश्चितता बनी रहेगी लेकिन ये फिर भी अक्टूबर में 18,300 तक जाने का रास्ता तय करेगा.

ये रहा आज बाजार का हाल

सेंसेक्स 578 अंकों की तेजी के साथ 59,719 अंकों पर बंद हुआ है, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 194 अंकों के उछाल के साथ 17,816 अंकों पर क्लोज हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 24 शेयर हरे निशान में क्लोज हुआ है  बाकी 6 शेयर लाल निशान में बंद हुए.  निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 44  शेयर हरे निशान में बंद हुए केवल 6 शेयरों में गिरावट रही. बाजार में आज की तेजी में स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स में भी खरीदारी देखी गई.

विदेशी निवेशकों ने 19 सितंबर को शुद्ध रूप से 312 करोड़ रुपये भारतीय बाजारों में डाले, जबकि इस दौरान घरेलू निवेशकों ने करीब 94.68 करोड़ रुपये निकाल लिए. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि फेडरल मीटिंग के नतीजों को लेकर निफ्टी में आगे अनिश्चितता बनी रहेगी लेकिन ये फिर भी अक्टूबर में 18,300 तक जाने का रास्ता तय करेगा.

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

बैंकिंग सेक्टर, ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, ऑयल एंड गैस सेक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी, मेटल्स सेक्टर के शेयर में तेजी के साथ बंद हुए. शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 283.32 लाख करोड़ रुपये रहा है. आज के ट्रेडिंग सेशन में 316 शेयर में अपर सर्किट लगा था तो 176  शेयर लोअर सर्किट के साथ बंद हुए. बीएसई पर 3602 शेयरों की ट्रेडिंग हुई जिसमें 2106 शेयर तेजी के साथ तो 1365 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. 

आज के टॉप शेयर्स

सन फार्मा, डॉ रेड्डी, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाइटन कंपनी, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स.

आज के लूजर शेयर्स

नेस्ले, आईटीसी, इंफोसिस, पावर ग्रिड, रिलायंस और मारुति सुजुकी.

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी

26 सितंबर से फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा. नवरात्र के आने से पहले ही ज्वैलरी मार्केट में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है.  999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 140 रुपये महंगा होकर 49460 रुपये में बिक रहा है. वहीं, चांदी 96 रुपये महंगी होकर 56450 रुपये की हो गई है. 

995 शुद्धता का सोना आज 139 रुपये बढ़कर 49262 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है. 916 शुद्धता वाले सोने के दाम 128 रुपये बढ़कर 45305 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 105 रुपये बढ़कर 37095 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. 585 प्योरिटी वाला सोना आज 82 रुपये बढ़कर 28934 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिक रहा है. 

ऐसे की जाती है सोने की शुद्धता की पहचान

ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है. ज्वैलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है. 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है. उसपर 999  अंक दर्ज होगा. 24 कैरेट सोने से ज्वैलरी नहीं बनती है. 22 कैरेट की ज्वैलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा. 21 कैरेट की ज्वैलरी पर 875 लिखा होगा. 18 कैरेट की ज्वैलरी पर 750 लिखा होता है. 14 कैरेट की ज्वैलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. 

VIDEO: iPhone 14 Pro को लेकर सामने आई पहली खामी, जानिए क्या आ रही दिक्कत?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

13 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.