होम / बिजनेस / सोने की कीमतों में आज भी रही गिरावट, धनतेरस से पहले खरीदने में क्या होगा फायदा?
सोने की कीमतों में आज भी रही गिरावट, धनतेरस से पहले खरीदने में क्या होगा फायदा?
सर्राफा बाजार में धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में भी लगातार पांचवे दिन बढ़त देखने को मिली.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः सर्राफा बाजार में धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में भी लगातार पांचवे दिन बढ़त देखने को मिली. आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये तक सस्ता हो गया है. निवेशकों को उम्मीद है कि डॉलर के लगातार मजबूत होने से सोने की कीमतों में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही देखने को मिलेगा.
इतना रहा है आज सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित दरों के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि इस साल 18 अप्रैल को पीली कीमती धातु 54,380 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर थी. इस तरह इसमें 4130 रुपये की गिरावट आई है. कई कारक हैं जिनकी वजह से देश में सोने की चमक कम हुई है.
वहीं आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 49040 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 44720 रुपये, 18 कैरेट गोर्ड की कीमत 40700 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 32410 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
धनतेरस से पहले सोना खरीदना फायदे का सौदा
लिहाजा, त्योहारी सीजन से पहले निवेशक इस कम कीमत का फायदा उठा सकते हैं. दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 6.08 टन गिर गई, जो जुलाई के बाद से उनका सबसे बड़ा एक दिवसीय आउटफ्लो है.
ये रहा है आज शेयर बाजार का हाल
शेयर बाजार आज उतार चढ़ाव के बीच तेजी में बंद हुआ है. सेंसेक्स 96 अंकों की तेजी के साथ 59202 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंकों की उछाल के साथ 17,564 अंकों पर बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर तेजी के साथ तो 12 शेयर गिरकर क्लोज हुए तो निफ्टी के 50 शेयरों में 35 शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं तो 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है.
सेक्टोरल इंडेक्स का यह रहा हाल
ऑटो, आईटी, फार्मा, एमएफसीजी, मेटल्स और ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए तो बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में गिरावट रही है. स्मॉल कैप के शेयर जहां चढ़कर बंद हुए तो मिड कैप के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
ये रहे टॉपर शेयर्स
एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, भारती एयरटेल, टीसीएस, इंफोसिस, आईटीसी और विप्रो
ये रहे लूजर शेयर्स
इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक और ICICI Bank
VIDEO: Apple ने चीन को दे दिया डबल झटका
टैग्स