होम / बिजनेस / शेयर और सर्राफा बाजार ने दिया निवेशकों को बहुत खुश होने का मौका, सोना हुआ बेहद सस्ता

शेयर और सर्राफा बाजार ने दिया निवेशकों को बहुत खुश होने का मौका, सोना हुआ बेहद सस्ता

शेयर बाजार में निवेशकों को जहां एक तरफ अपने तीन दिन के नुकसान की भरपाई करने का मौका मिला, वहीं सोने की कीमतें एक बार फिर से तीन माह के निचले स्तर पर चली गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आज शेयर बाजार और सर्राफा मार्केट में बहार देखने को मिली. शेयर बाजार में निवेशकों को जहां एक तरफ अपने तीन दिन के नुकसान की भरपाई करने का मौका मिला, वहीं सोने की कीमतें एक बार फिर से तीन माह के निचले स्तर पर चली गई हैं. वहीं चांदी की कीमतों में थोड़ी सी चमक देखने को मिली. 

शेयर बाजार में ये रहा हाल

ग्लोबल मार्केट से मिले न्यूट्रल संकेतों से कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई. सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 59,141 अंक तो निफ्टी 91 अंक चढ़कर 17,622 के स्तर पर बंद हुआ.सेंसेक्स की 30 में से 23 शेयर हरे निशान में रहे. BSE पर आज 3749 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिसमें से 1724 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. जबकि 1889 शेयर गिरावट में रहे. 136 शेयर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 34 शेयर हरे निशान में बंद हुए बाकी 16 शेयरों में गिरावट रही.

सेक्टोरल इंडेक्स में यह रहा हाल

बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला. निफ्टी मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर डुरेबल्स में गिरावट रही. स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ है. आज के ट्रेडिंग सेशन में 353 शेयर में अपर सर्किट लगा था तो 249  शेयर लोअर सर्किट के साथ बंद हुए. शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर बढ़कर 280.51 लाख करोड़ रुपये रहा है. 

आज के निफ्टी पर टॉप गेनर्स

M&M, Bajaj Finance, Adani Ports, SBI Life, HUL, SBI और Nestle India.

आज के निफ्टी पर टॉप लूजर्स

Tata Steel, Tata Motors, JSW steel, Britannia, PowerGrid और Cipla.

सोने की कीमतों का यह रहा हाल

सोने के दाम घटकर 46,000 रुपये प्रति दस ग्राम ही रह गए हैं जबकि चांदी में 31 रुपये की बहुत ही मामूली बढ़त हुई है. हालांकि चांदी भी पिछले 3 महीनों की तुलना में सबसे कम चल रहे हैं. 22 कैरट सोने के भाव देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 46000 रुपये प्रति दस ग्राम है. वहीं मुंबई में 45850 रुपये, चेन्नई में 46320 रुपये, कोलकाता में 45850 रुपये, बेंगलुरु और सूरत में 45900 रुपये, हैदराबाद में 45850 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है. 

24 कैरेट का भाव दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 50170 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 50020 रुपये, चेन्नई में 50530 रुपये; पुणे, बड़ौदा और अहमदाबाद में 50070 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है.

एमसीएक्स पर ये रही सोने की कीमतें

वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड चल रहा है. एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने के भाव 49,193 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं जबकि चांदी का भाव 56,571 रुपए प्रति किलो है। यदि रिटेल मार्केट की बात करें तो वहां पर गोल्ड की कीमत पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कम चल रही है. 

ये रहा है चांदी का भाव

आज चांदी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 56700 रुपये प्रति किलो बिक रही है. इसी तरह चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयंबटूर में चांदी 62000 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

VIDEO: Mutual Fund में इस ईटीएफ स्टॉक ने दिया एक साल में 35% का रिटर्न

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

15 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.