होम / बिजनेस / शेयर व सर्राफा बाजार में आज गिरावट का दौर, कहीं खुशी है तो कहीं है नुकसान का गम

शेयर व सर्राफा बाजार में आज गिरावट का दौर, कहीं खुशी है तो कहीं है नुकसान का गम

शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में गुरुवार को गिरावट का दौर देखने को मिला. इससे जहां एक तरफ निवेशकों को घाटा उठाना पड़ा वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों की कीमतें कम होने से चांदी हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में गुरुवार को गिरावट का दौर देखने को मिला. इससे जहां एक तरफ निवेशकों को घाटा उठाना पड़ा वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों की कीमतें कम होने से चांदी हो गई. शेयर बाजार बंद होने से पहले 300 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी भी 17900 के स्तर पर था. इससे पहले सुबह में ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. बैंकिंग, ऑटो, FMCG और आईटी शेयरों खरीदारी से सेंसेक्स में 260 अंकों की तेजी थी जबकि निफ्टी 18100 के करीब ट्रेड कर रहा था.

400 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

बाजार में आज मुनाफावसूली देखने को मिली और शुरुआती कारोबार के बाद बाजार में फिसलन देखने को मिली. ऑटो और पावर शेयरों में तेजी रही जबकि आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 412.96 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 59,934.01 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.30 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 17,872.45 के स्तर पर बंद हुआ.  

चार माह के निचले स्तर पर सोने का भाव

सोने की कीमतों की बात करें तो आज यह चार माह के निचले स्तर पर हैं. सोना एक बार फिर से 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर आ गया है. फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले सर्राफा बाजार में फुटफॉल बढ़ेगा. गिरती कीमतें ग्राहकों की संख्या में और इजाफा कर सकती हैं. अगर आपको सोना खरीदना है तो यह अच्छा मौका है. 

एमसीएक्स पर ये रहा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह गोल्ड फ्यूचर में 339 रुपये की गिरावट के साथ 49,679 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. इसका एवरेज प्राइस 49,786.87 था. अगर क्लोजिंग रेट की बात करें तो पिछले सेशन में यह 50,018 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

वहीं सिल्वर फ्यूचर 221 रुपये की गिरावट के साथ 56,842.03 प्रति किलोग्राम पर था. पिछली क्लोजिंग 56,986 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई थी.

हाजिर बाजार में ये रही कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में बुधवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 56,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी. वहीं गुरुवार को 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाला दस ग्राम सोना आज 382 रुपये सस्ता होकर 49918 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 56256 रुपये की हो गई .

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 79.53 के स्तर पर खुला. अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया 19 पैसे टूटकर 79.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. ग्लोबल मार्केट में सोना 0.48 फीसदी सस्ता होकर 1709 डॉलर पर पहुंच गया. चांदी का दाम 0.40 फीसदी ऊपर 19.57 डॉलर पर पहुंच गया. 

VIDEO: Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

18 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.