होम / बिजनेस / शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, महंगे हुए सोने चांदी के भाव

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, महंगे हुए सोने चांदी के भाव

दलाल स्ट्रीट पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हाहाकार मचा रहा. निवेशकों के आज 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दलाल स्ट्रीट पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हाहाकार मचा रहा. निवेशकों के आज 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए हैं. सेंसेक्स में आज 1000 अंकों का नुकसान देखने को मिला. वहीं एनएसई का निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा टूट गया. वहीं आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली. 

ये रहा शेयर बाजार का हाल

बीएसई सेंसेक्स 1,020.80 अंक लुढ़क कर 58,098.92 और एनएसई निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट के साथ 17,327.35 अंक पर बंद हुआ. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि तथा वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच भारतीय  शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और आरबीआई द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की भी संभावना है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

आईटी, ऑटो, एनर्टी, मेटल्स, फार्मा, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर भी इस गिरावट से अछूते नहीं रहे.सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 3 शेयर हरे निशान में क्लोज हुए बाकी 27 शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए. शुक्रवार को 3,590 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें 936 शेयरों में तेजी रही तो 2529 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 115 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज के ट्रेडिंग सेशन में 214 शेयर में अपर सर्किट लगकर क्लोज हुआ है तो 223 शेयर  लोअर सर्किट के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 6 शेयर हरे निशान में बंद हुए बाकी 44 शेयरों में गिरावट रही.

आज के टॉपर शेयर्स

डिविज लैब, सन फार्मा, सिप्ला, टाटा स्टील, आईटीसी और ओएनजीसी.

आज के लूजर शेयर्स

पावर ग्रिड,अपोलो हॉस्पिटल, हिंडाल्को, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट 

भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 81 के लेवल से भी नीचे चला गया. रुपया आज 81.13 प्रति डॉलर के भाव पर ट्रेड कर रहा है. यह घरेलू करंसी के लिए अबतक का सबसे कमजोर स्‍तर है. जबकि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल के कारण 10 साल का बॉन्‍ड यील्‍ड 6 बेसिस प्‍वॉइंट उछलकर 2 महीने के उच्च स्तर 3.719 फीसदी पर पहुंच गया है. बता दें कि यूएस फेड ने सिंतबर महीने की पॉलिसी में ब्‍याज दरों में 75 बेसिस प्‍वॉइंट का इजाफा किया है और आगे भी सख्‍ती के संदेश दिए हैं. इससे डॉलर को सपोर्ट मिलेगा.

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 50078 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स 363 रुपये की तेजी के साथ 58,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 58,729 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

एमसीएक्स पर ये रहा हाल

आज सुबह एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 50,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी का रेट शुक्रवार को 173 रुपये तेजी के साथ प्रति किलो 58,200 रुपये हो गया है. शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने में कारोबार 50,005. रुपये के स्‍तर से शुरू हुआ, जबकि चांदी में आज ट्रेडिंग 58,050 रुपये से शुरू हुई थी.

इंटरनेशनल मार्केट में यह रही कीमत

ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार को सोने और चांदी के भावों में उछाल देखने को मिला है. आज जहां ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव आज 0.30 फीसदी चढ़ा है तो चांदी में 0.51 फीसदी की मजबूती आई है. आज सोने का भाव 1,671.53 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जबकि चांदी का हाजिर भाव अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बढ़कर 19.64 डॉलर प्रति औंस हो गया है.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, “मंदी की चिंताओं के कारण डॉलर के मजबूत होने के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

VIDEO: Fortune India Richest List: इन अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2028 तक भारत की ग्रोथ में गिरावट का अनुमान, मूडीज ने जारी की रिपोर्ट

मूडीज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ 2025 के अनुमानित 7.5% से घटकर 2026 में 7% और 2027 में 6.5% रह सकती है.

11 hours ago

भारत के कपड़ा निर्यात में 2.1% की बढ़ोतरी, FY26 में ₹3.16 लाख करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

कपड़ा निर्यात में सबसे बड़ा योगदान रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) का रहा. इस सेगमेंट का निर्यात ₹1,35,427.6 करोड़ से बढ़कर ₹1,39,349.6 करोड़ हो गया, यानी 2.9% की वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

क्या भारत की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय अपनी कन्विक्शन रेट में हेरफेर करती है?

एजेंसी दावा करती है कि उसकी कन्विक्शन रेट 93.6 प्रतिशत है, वह ₹1.54 लाख करोड़ की जब्त संपत्तियों को संभालती है, और आज तक कभी किसी स्वतंत्र परफॉर्मेंस ऑडिट के दायरे में नहीं आई है. यहां पढ़िए कि जब आप इसके आंकड़ों को बारीकी से देखते हैं तो क्या सामने आता है.

12 hours ago

भारत के समुद्री निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड, FY26 में ₹72,325 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

विशाखापट्टनम, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख बंदरगाहों ने कुल निर्यात मूल्य का लगभग 64% हिस्सा संभाला है. इससे इन बंदरगाहों की लॉजिस्टिक और ट्रेडिंग में अहम भूमिका साफ होती है.

12 hours ago

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच MSME समझौता, व्यापार और निवेश सहयोग को मिलेगा नया जोर

सरकार के अनुसार, यह समझौता इस बात को दर्शाता है कि दोनों देश MSME सेक्टर को समावेशी विकास, नवाचार और रोजगार सृजन का प्रमुख इंजन मानते हैं. इससे विभिन्न बाजारों में स्टेकहोल्डर्स के बीच सहयोग भी बढ़ेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें