होम / बिजनेस / 1 अप्रैल 2026 से बदले कई बड़े नियम: ATM लिमिट, F&O ट्रेडिंग और टैक्स में बदलाव का सीधा असर आपकी जेब पर

1 अप्रैल 2026 से बदले कई बड़े नियम: ATM लिमिट, F&O ट्रेडिंग और टैक्स में बदलाव का सीधा असर आपकी जेब पर

आज यानी 1 अप्रैल से लागू ये बदलाव निवेश, बैंकिंग और खर्च के तरीकों को प्रभावित करेंगे. जहां कुछ फैसले निवेशकों के लिए लागत बढ़ाने वाले हैं, वहीं कुछ बदलाव आम लोगों को राहत भी देते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से बैंकिंग, टैक्स और शेयर बाजार से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, निवेशकों और ट्रैवल करने वालों पर पड़ेगा. ATM से कैश निकालने की लिमिट से लेकर F&O ट्रेडिंग और विदेश में पैसे भेजने तक, कई अहम बदलाव लागू हो चुके हैं.

शेयर बायबैक पर बदला टैक्स नियम
अब कंपनियों द्वारा अपने शेयर वापस खरीदने यानी बायबैक पर टैक्स का तरीका पूरी तरह बदल गया है. पहले इसे डिविडेंड इनकम माना जाता था, लेकिन अब इसे कैपिटल गेन्स के रूप में टैक्स किया जाएगा. कंपनियों को इस पर 22% टैक्स देना होगा, जबकि व्यक्तिगत या HUF प्रमोटर्स के लिए यह दर 30% तय की गई है.

F&O ट्रेडिंग हुई महंगी
डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग करने वालों के लिए अब लागत बढ़ गई है. फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है. वहीं ऑप्शंस पर यह 0.125% से बढ़कर 0.15% हो गया है. सरकार का उद्देश्य इस सेगमेंट में बढ़ती सट्टेबाजी को कम करना और छोटे निवेशकों को जोखिम से बचाना है.

विदेश भेजे जाने वाले पैसों पर राहत (LRS)
विदेश यात्रा, पढ़ाई और इलाज के लिए पैसे भेजने वालों को राहत मिली है. लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत अब TCS दरों में कटौती की गई है. विदेशी टूर पैकेज पर TCS 20% से घटाकर 2% कर दिया गया है. वहीं मेडिकल और एजुकेशन खर्च के लिए भेजी जाने वाली राशि पर TCS अब 2% ही लगेगा, जो पहले 5% था.

बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक के नए नियमों के मुताबिक अब सभी डिजिटल पेमेंट्स के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य होगा. इसके अलावा RuPay Platinum डेबिट कार्ड धारकों को अब एयरपोर्ट और रेलवे लाउंज की मुफ्त सुविधा नहीं मिलेगी. साथ ही HDFC Bank, Punjab National Bank और Bandhan Bank समेत कई बैंकों ने ATM से कैश निकालने की लिमिट, फीस और नियमों में बदलाव किए हैं.

NPS निवेशकों के लिए नया सिस्टम लागू
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हुआ है. Pension Fund Regulatory and Development Authority ने फीस और NAV कैलकुलेशन के तरीके को अपडेट किया है. अब एक ही स्कीम में सरकारी और प्राइवेट निवेशकों के लिए अलग-अलग NAV देखने को मिल सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago