✕

होम / बिजनेस / OYO पर गंभीर आरोप, फर्जी बुकिंग से 22 करोड़ की कमाई, होटल मालिकों को लगा चूना!

OYO पर गंभीर आरोप, फर्जी बुकिंग से 22 करोड़ की कमाई, होटल मालिकों को लगा चूना!

हॉस्पिटैलिटी कंपनी OYO एक बार फिर विवादों में घिर गई है. राजस्थान के होटल मालिकों ने कंपनी पर फर्जी बुकिंग के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी OYO एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है. इस बार मामला राजस्थान से जुड़ा है, जहां कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल पर 22 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि कंपनी ने होटल रूम बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की कमाई की है. आइए इस मामले केबारे में विस्तार से जानते हैं?

फर्जी बुकिंग से बढ़ाई कमाई  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों के होटल मालिकों ने OYO पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने उनके होटलों में पहले ऑनलाइन बुकिंग कराई और फिर कुछ ही देर में कैंसिल कर दी. हालांकि इन बुकिंग्स पर जीएसटी चार्ज लग गया, जिसका भुगतान होटल मालिकों को करना पड़ा. इससे OYO को गलत तरीके से लाभ पहुंचा, जबकि होटल मालिकों को टैक्स और पेनाल्टी का सामना करना पड़ा.

GST विभाग की कार्रवाई का सामना  
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने इस मुद्दे को गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि यह होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोधपुर के करीब 10 से ज्यादा होटल संचालकों को राज्य जीएसटी और केंद्रीय जीएसटी विभाग की ओर से नोटिस मिले हैं. कुछ मामलों में तो 1 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स देनदारी बताई गई है.

FIR में रितेश अग्रवाल का नाम  
एक होटल मालिक ने ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल पर सीधे 22 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले ने ओयो की कार्यशैली और उसकी बुकिंग पॉलिसी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गौरतलब है कि रितेश अग्रवाल ने साल 2013 में OYO की शुरुआत की थी. कम समय में ही यह ब्रांड दुनियाभर में फैला और आज OYO का संचालन 80 से ज्यादा देशों में हो रहा है. हालांकि, कंपनी की नीतियों को लेकर समय-समय पर विवाद उठते रहे हैं,चाहे वह आधार कार्ड से बुकिंग की शर्त हो या फिर कुछ शहरों में कपल्स की एंट्री पर पाबंदी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago