✕

होम / बिजनेस / सेंसेक्स में 567 अंकों की छलांग, निफ्टी भी चढ़ा : जानिए आज किन शेयरों में बन सकता है मुनाफे का मौका

सेंसेक्स में 567 अंकों की छलांग, निफ्टी भी चढ़ा : जानिए आज किन शेयरों में बन सकता है मुनाफे का मौका

बीएसई सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 84,778.84 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 25,966.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी फंडों की खरीदारी के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने जबरदस्त उछाल दर्ज किया. बीएसई सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 84,778.84 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 25,966.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया. अमेरिका में खुदरा महंगाई के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को फिर मजबूत किया. साथ ही अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं ने निवेशक धारणा को मजबूती दी. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 720 अंक तक उछला और 84,932.08 के उच्च स्तर को छू गया.

इन शेयरों में देखने को मिली खरीदारी

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से फायदे में रहीं. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मजबूत खरीदारी वाले शेयरों में Firstsource, eClerx Services, R R Kabel, HBL Power, Vodafone Idea, Netweb Technologies और Intellect Design शामिल हैं. इन कंपनियों ने अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार किया है, जो इनके शेयरों में तेजी के संकेत दे रहा है.

इस शेयर पर भी रखें नजर

आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरों में मंगलवार, 28 अक्टूबर को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है. जानकारी के अनुसार, कंपनी के निवेशकों में से एक जोमेई इनवेस्टमेंट्स अपनी करीब 2% हिस्सेदारी (लगभग 5.32 करोड़ शेयर) बेचने की तैयारी में है. इस डील के तहत शेयरों का न्यूनतम भाव ₹304.55 प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से 0–2% की छूट पर है. कुल सौदा करीब ₹1600 करोड़ का होगा. जोमेई इनवेस्टमेंट्स, Advent International Corporation की एक विशेष उद्देश्य वाली कंपनी (SPV) है. वहीं आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (ABCL), आदित्य बिड़ला ग्रुप की वित्तीय सेवाओं की होल्डिंग कंपनी है, जिसके तहत बीमा, म्यूचुअल फंड और NBFC जैसे कारोबार आते हैं. पिछली तिमाही में कंपनी का कुल लेंडिंग पोर्टफोलियो ₹1.66 लाख करोड़ रहा था, जो सालाना आधार पर 30% की वृद्धि दर्शाता है. सोमवार को इसके शेयर बीएसई पर ₹310.55 के स्तर पर बंद हुए, जो 1.52% की बढ़त है.

इन स्टॉक्स में मंदी के सिग्नल

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर के अनुसार, Kotak Mahindra Bank, Infosys, Adani Ports SEZ, Bajaj Finance, Mahindra & Mahindra, Sun Pharma और HUL के शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इन शेयरों में अब गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा तेजी के बावजूद निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए. यह रैली बाहरी संकेतों पर आधारित है और वैश्विक परिस्थितियों में किसी भी बदलाव का असर भारतीय बाजार पर पड़ सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

10 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

10 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

12 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें