✕

होम / बिजनेस / सेंसेक्स–निफ्टी में छलांग! ऑटो–मेटल चमके, आज ये स्टॉक्स बना सकते हैं मुनाफा

सेंसेक्स–निफ्टी में छलांग! ऑटो–मेटल चमके, आज ये स्टॉक्स बना सकते हैं मुनाफा

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 426 अंक चढ़कर 84,818 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी भी 140 अंकों की तेजी के साथ 25,898 पर टिक गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारतीय शेयर बाजार ने चार दिनों की सुस्ती के बाद कल दमदार वापसी की है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने हरे निशान में बढ़त दर्ज की, जिससे निवेशकों में नई उम्मीद जगी है. ऑटो और मेटल शेयरों की अगुवाई में बनी इस तेजी के बीच कई स्टॉक्स आज फिर चमक दिखा सकते हैं. गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 426 अंक चढ़कर 84,818 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 140 अंकों की तेजी के साथ 25,898 पर टिक गया. बाजार में आई इस तेजी ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है. 

मिडकैप–स्मॉलकैप में भी दिखी मजबूती

मार्केट की तेजी में ऑटो और मेटल सेक्टर की सबसे बड़ी भूमिका रही. निफ्टी ऑटो 1.11% और निफ्टी मेटल 1.06% मजबूत होकर बंद हुए. इसके अलावा आईटी, फार्मा, रियल्टी और इंफ्रा सेक्टर में भी खरीदारी बढ़ी, जिससे व्यापक रूप से बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट दिखाई दिया. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 लगभग 1% और स्मॉलकैप 100 करीब 0.81% ऊपर बंद हुए. broader market में यह मजबूती इस बात का संकेत है कि निवेशकों ने बड़े के साथ-साथ छोटे स्टॉक्स में भी खरीदारी जारी रखी.

कल के गेनर्स–लूजर्स शेयर

कल के कारोबार में इटरनल (Zomato), टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक और इन्फोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में बढ़त देखने को मिली. दूसरी ओर एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई.

मार्केट चढ़ने के प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, ऑटो, आईटी, धातु और बैंकिंग शेयरों में आई मजबूत खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया. इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25% की ब्याज दर कटौती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और नवंबर में मजबूत इक्विटी इनफ्लो ने भी भारतीय बाजारों की धारणा को मजबूती प्रदान की. वोलैटिलिटी इंडेक्स में गिरावट के कारण भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा.

इन शेयरों में दिख रही तेज खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार आज Ola Electric Mobility, Natco Pharma, DCM Shriram, Ircon International, Dixon Technologies, Vodafone Idea और Premier Energies जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान देखा जा रहा है. इनमें से कई स्टॉक्स 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं, जो इनके अपट्रेंड का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स पर दिख रहे मंदी के संकेत

कुछ शेयरों में कमजोरी का रुख भी देखने को मिल रहा है. Advent Hotels International, Reliance Infrastructure, Siemens Energy India, Sobha, Choice International, MRPL और HEG ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनमें गिरावट का ट्रेंड बनता नजर आ रहा है. इन शेयरों में निकट भविष्य में और दबाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

59 minutes ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

59 minutes ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

21 hours ago