✕

होम / बिजनेस / सेंसेक्स-निफ्टी फिसले लेकिन इन शेयरों में दिखी मजबूती, आज हो सकती है कमाई

सेंसेक्स-निफ्टी फिसले लेकिन इन शेयरों में दिखी मजबूती, आज हो सकती है कमाई

बुधवार को BSE सेंसेक्स 275.01 अंक टूटकर 84,391.27 पर बंद हुआ. वहीं, NSE एनएसई निफ्टी 81.65 अंक गिरकर 25,758 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद अब निवेशक उन शेयरों की तलाश में जुटे हैं जिनमें रिकवरी या तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोर बंद हुए, जिससे बाजार धारणा थोड़ी दबाव में रही. हालांकि, कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती के संकेत दिखाए हैं, जिन पर कारोबारियों की नजर बनी हुई है. बुधवार के सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बीएसई सेंसेक्स 275.01 अंक टूटकर 84,391.27 पर बंद हुआ, जो करीब एक महीने का निचला स्तर है. कारोबार के दौरान इंडेक्स 85,020 के उच्च स्तर और 84,313 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  (NSE) एनएसई निफ्टी 81.65 अंक गिरकर 25,758 पर बंद हुआ. टिकाऊ उपभोक्ता, निजी बैंकिंग और आईटी शेयरों में दबाव प्रमुख कारण रहा.

कई दिग्गज शेयर दबाव में रहे

सेंसेक्स के कई प्रमुख शेयरों में बुधवार को कमजोरी हावी रही. इटर्नल, ट्रेंट, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में गिरावट आई. इन सेक्टर्स में निवेशकों की बेचैनी साफ दिखाई दी. इसके विपरीत, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में खरीदार सक्रिय रहे, जिससे इन स्टॉक्स ने बाजार कमजोरी के बावजूद मजबूती दिखाई.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर छुआ है, जो इनके प्रति निवेशकों की बढ़ती रुचि का संकेत देता है. बालरामपुर चीनी, वेलस्पन इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, नविन फ्लोरीन, सेंट्री प्लाई, लॉयड्स मेटल्स और ईआईडी पैरी के शेयरों में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई. इन शेयरों में लगातार बढ़ते वॉल्यूम और ब्रेकआउट पैटर्न तेजी को समर्थन दे रहे हैं.

कुछ स्टॉक्स में मंदी का रुझान

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) ने कुछ प्रमुख शेयरों में कमजोरी का रुझान दिखाया है. केन्स टेक्नोलॉजी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, लैटेंट व्यू एनालिटिक्स, एरिस लाइफसाइंसेज, बीएसई, त्रिवेणी इंजीनियरिंग और एमसीएक्स इंडिया के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है. तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक इन स्टॉक्स में शॉर्ट-टर्म ट्रेंड नीचे की ओर बना हुआ है, जिससे निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

21 hours ago