होम / बिजनेस / बिकवाली के दबाव में आकर गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल

बिकवाली के दबाव में आकर गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल

शेयर बाजार में आज बिकवाली का माहौल रहने से सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में आ गए और एक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज बिकवाली का माहौल रहने से सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में आ गए और एक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखना को मिला है. रुपया भी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 81.89 पर बंद हुआ. 

ये रहा आज शेयर बाजार का हाल

ऑटो-मेटल-FMCG शेयरों में भारी बिकवाली के चलते कारोबार अंत में सेंसेक्स 638 अंक गिरकर 56,779 तो निफ्टी 207 अंक लुढ़ककर 16,887 के स्तर पर बंद हुआ.BSE पर आज 3704 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1451 शेयरों में गिरावट रही जबकि 2098 शेयरों में बढ़त. 155 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए.

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.02% दर्ज की गई. ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 2% से अधिक गिरा. फार्मा में 1.13% और हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.83% की तेजी रही.  Nifty IT में 0.93 फीसदी, BSE स्माल कैप में 0.54, BSE मिड कैप में 1.24, निफ्टी ऑटो में 2.03 फीसद, BSE FMCG में 2.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है. BSE Healthcare में आज 0.81 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है.

आज के टॉपर शेयर्स

ONGC, Dr Reddy, Cipla, BPCL, NTPC, Divis Lab और Bharti Airtel

आज के लूजर शेयर्स

Adani Enterprises, Eicher Motors, Adani Ports, Tata Consumer, Maruti, HUL और IndusInd Bank

सर्राफा बाजार का ये रहा हाल

सर्राफा बाजार की बात करें तो फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. आज सोने के हाजिर भाव में 89 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 930 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 50391 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला. जबकि 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 50189 रुपये पर है. वहीं, 22 कैरेट 46158, जबकि 18 कैरेट 37793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 18740 रुपये सस्ती है.  चांदी शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में महंगी होकर 57268 रुपये पर खुली.

जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़ने के बाद इतनी है कीमत

आज 24 कैरेट सोने पर 3 फीसदी जीएसटी यानी 1511 रुपये जोड़ने के बाद इसका रेट 51902 रुपये हो जा रहा है. वहीं ज्वैलरर्स का मेकिंग चार्ज जोड़ने के बाद सोने का भाव 57093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है. GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 58986 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसमें ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज को जोड़कर चांदी की ज्वैलरी करीब 64884 रुपये में देगा.

23 कैरेट गोल्ड पर भी 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज जोड़कर इसका रेट 56864 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा. जबकि, 22 कैरेट सोने का भाव जीएसटी के साथ 47542 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा. इस बाद जेवरों को बनाने पर भी ज्वैलर्स द्वारा मेकिंग चार्ज के जोड़ने पर करीब 52297 रुपये का पड़ेगा.

VIDEO: एयर इंडिया से आई ये खबर सीनियर सिटीजंस को कर सकती है नाराज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago