होम / बिजनेस / शेयर बाजार में धूमधड़ाका, निफ्टी ने किया बड़ा कमाल, सोने की कीमतें हुईं धड़ाम

शेयर बाजार में धूमधड़ाका, निफ्टी ने किया बड़ा कमाल, सोने की कीमतें हुईं धड़ाम

जहां एक तरफ निफ्टी ने महीनों बाद एक बड़ा कमाल किया, वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें एक बार फिर से धड़ाम हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार ने श्राद्ध पक्ष के दौरान आज बड़ा धूमधड़ाका देखने को मिला. एक तरफ जहां दुनिया मंदी, बढ़ती ब्याज दरों और महंगाई से परेशान है तो वहीं भारत का बाजार फुल पार्टी के मूड में है. जहां एक तरफ निफ्टी ने महीनों बाद एक बड़ा कमाल किया, वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें एक बार फिर से धड़ाम हो गई. सेंसेक्स व निफ्टी में सभी प्रमुख शेयर्स हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए. 

ये रहा आज मार्केट का हाल

शेयर बाजार आज 8 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी ने 18 हजार का स्तर पार किया. सेंसेक्स 456 अंकों की तेजी के साथ 60500.16 पर और निफ्टी 134 अंकों की बढ़ोतरी के साथा 18070 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा, एफएमसीजी, एनर्जी और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली. वहीं IT और रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला. 

सेंसेक्‍स 30 के 23 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं. आज के टॉप गेनर्स में BAJAJFINSV, INDUSINDBK, BHARTIARTL, LT, HDFCBANK, BAJFINANCE, TITAN, HDFC शामिल हैं.

रुपया 79.25 प्रति डॉलर पर बंद

विदेशी फंड के प्रवाह तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच मंगलवार को रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 79.25 डॉलर पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 79.30 प्रति डॉलर पर खुला, बाद में यह 28 पैसे बढ़त के साथ 79.25 प्रति डॉलर पर आ गया. सोमवार को रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 79.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

ये रही सोने-चांदी की कीमतें

सोमवार के कारोबारी दिन के मुकाबले आज केवल सोने की ही कीमत कम हुई है.बीते दिन भी चांदी की कीमत में उछाल था वहीं केवल सोने के खरीददारों को कीमत कम होने से राहत मिली थी. 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में आज 297 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 50,566 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर खुला. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 295 रुपये की गिरावट रही और यह 50,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.

महंगी हुई चांदी

आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव बीते दिन की ही तरह बढ़ोतरी दर्ज की गई. बाजार खुलने पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 839 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अपडेट हुई. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 56,776 रुपये अपडेट हुई है.

VIDEO: PM Modi को मिले 1200 गिफ्ट्स की होगी नीलामी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago