होम / बिजनेस / हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार झूमा, सोने-चांदी की चमक फिर से बढ़ी, रुपये में मजबूती

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार झूमा, सोने-चांदी की चमक फिर से बढ़ी, रुपये में मजबूती

एक बार फिर से सेंसेक्स 59000 के आंकड़े को पार करने में कामायाब हो गया. वहीं सोने-चांदी की कीमतों में चमक देखने को मिली और डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूती के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली और यह जमकर झूमा. बंद होते वक्त इसमें 442 अंकों की तेजी देखने को मिली. निफ्टी भी 126 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ. एक बार फिर से सेंसेक्स 59000 के आंकड़े को पार करने में कामायाब हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 59245 पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17665 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं सोने-चांदी की कीमतों में चमक देखने को मिली और डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूती के साथ बंद हुआ. 

इन सेक्टर्स में दिखी तेजी 

बैंकिंग, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी , मेटल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस के अलावा मीडिया सेक्टर, मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी देखी गई. सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में केवल 24 शेयर हरे निशान में बंद हुआ वहीं 6 लाल निशान में बंद हुए हैं. निफ्टी के 50 शेयरों में 35 शेयर हरे निशान बंद हुए तो 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

आज ये शेयर्स रहे टॉप पर

सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, लार्सन, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक आज के टॉप शेयर्स रहे. आज सन फार्मा के शेयर 1.82 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा है.

आज ये शेयर्स रहे लूजर

बजाज ऑटो, नेस्ले, ब्रिटैनिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, अपोलो हॉस्पिटल, आईशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, विप्रो, पावर ग्रिड, एचडीएफसी लाईफ आज के लूजर शेयर्स रहे. अगर गिरावट वाले शेयर की लिस्ट देखें तो इनमें नेस्ले इंडिया टॉप लूजर रहा है. नेस्ले के शेयर 1.62 फीसदी फिसले हैं. 

विदेशी निवेशकों ने जमकर किया निवेश

भारतीय शेयर बजार के बढ़ने का मुख्य कारण विदेशी निवेशक भी रहे. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अगस्त में भारतीय इक्विटी बाजार में इस साल का अब तक का सर्वाधिक निवेश किया है. करीब 9 महीने तक शुद्ध रूप से बिकवाल बने रहे विदेशी निवेशकों ने अगस्त में घरेलू शेयर मार्केट में 51,200 करोड़ रुपये का निवेश किया.

इससे पहले जुलाई में उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये भारतीय बाजार में डाले थे. जबकि जुलाई से पहले लगातार 9 महीने उन्होंने जमकर बिकवाली की थी. गौरतलब है कि इस हफ्ते वैश्विक बाजारों के रूख और कच्चे तेल की कीमतों से भारतीय बाजार की दिशा तय हो सकती है.

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

सोने-चांदी की चमक एक बार फिर से बढ़ गई है. दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में 113 रुपये का उछाल देखने को मिला और यह 50985 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. पिछले कारोबार में सोना 50,872 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में  सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 112 रुपये की तेजी के साथ 50,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.  

चांदी भी 428 रुपये की तेजी के साथ 53,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलीवरी का अनुबंध 308 रुपये या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर 27,677 लॉट में रहा.

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहा रेट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट के साथ 1,711 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ. शुक्रवार को डॉलर के मजबूती के दबाव में सोना अच्छा कारोबार कर रहा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,711 डॉलर प्रति औंस और 18.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे. 

रुपये में मजबूती

भारतीय रुपया में भी डॉलर के मुकाबले सोमवार को मजबूती दिखी. रुपया, डॉलर के मुकाबले 2 पैसों की मजबूती के साथ 79.85 पर बंद हुआ.

VIDEO: लिस्टिंग डे पर ही इस शेयर ने कराई इतनी कमाई, सुनकर हिल जाएंगे आप

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

21 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

47 minutes ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

57 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

57 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

47 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago