होम / बिजनेस / बाजार से गायब हुई सारी रौनक, सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, रसातल में रुपया

बाजार से गायब हुई सारी रौनक, सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, रसातल में रुपया

कहा जाए तो शुक्रवार का दिन निवेशकों के लिए कहीं से भी खुशी लेकर के नहीं आया. गुड फ्राइडे की जगह ये ब्लैक फ्राइडे हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जहां सारी रौनक गायब हो गई, वहीं सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. इसी के साथ रुपया भी ऐतिहासिक गिरावट के साथ एक नए लेवल पर जाकर बंद हुआ. कहा जाए तो शुक्रवार का दिन निवेशकों के लिए कहीं से भी खुशी लेकर के नहीं आया. गुड फ्राइडे की जगह यह ब्लैक फ्राइडे हो गया है. 

शेयर बाजार का ये रहा हाल

मुंबई शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 30.81 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 58,191 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.15 अंकों की गिरावट के साथ 17,314 अंकों पर क्लोज हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 शेयरों में खरीदारी रही जबकि 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.  निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 20 शेयर तेजी के साथ तो 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.  

सेक्टोरल इंडेक्स का यह रहा हाल

आज के कारोबार में रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखी गई. स्मॉल कैप इंडेक्स में जहां तेजी रही और मिड कैप इंडेक्स गिरकर क्लोज हुआ है. बैंकिंग, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, जैसे सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई.  

आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 44 पैसे की कमजोरी के साथ 82.32 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

चढ़ने वाले शेयर
 
टाइटन कंपनी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, लार्सन, भारती एयरटेल और रिलायंस.

गिरने वाले शेयर

महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एसबीआई, एलसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और आईटीसी. 

सर्राफा बाजार में रही तेजी

दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर आज तेजी देखने को मिली. सोना गुरुवार को 37 रुपये चढ़कर 52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,263 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के अनुसार चांदी 311 रुपये की मजबूती के साथ 62,022 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. चांदी का पिछला बंद भाव 61,711 रुपये प्रति किग्रा था.

इंटरनेशनल मार्केट में यह रहा हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,711.16 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी बिना किसी घटबढ़ 20.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. 

VIDEO: 70 मिनट पहले अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेंगी कई गाड़ियां

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago