होम / बिजनेस / सोना खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा, शेयर बाजार में निवेशकों की रही 'चांदी'

सोना खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा, शेयर बाजार में निवेशकों की रही 'चांदी'

वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ही नया गोता लगा लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आज शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्छा दिन रहा. कारण ये है कि जहां एक तरफ शेयर बाजार में सेंसेक्स और चांदी के भाव बढ़ गए, वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ही नया गोता लगा लिया. सेंसेक्स सुबह के कारोबार में जहां 60 हजार के पार चला गया था, वहीं सोना 50600 के स्तर पर आ गया. हालांकि चांदी की कीमतों में 376 रुपये का इजाफा देखने को मिला. 

शेयर बाजार का यह रहा हाल

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 322 अंक बढ़कर 60,115 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 103 अंक की तेजी के साथ 17,936 पर बंद हुआ. दोनों सूचकांक क्रमशः 60,284.55 और 17,980.55 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए. इस बीच, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 फीसदी तक की तेजी के साथ व्यापक बाजारों का लचीलापन जारी रहा. 

निफ्टी में रियल्टी, ऑटो और आईटी इंडेक्स में तेजी देखने को मिली. बैंक, फाइनेंशियल इंडेक्‍स भी हरे निशान में बंद हुए हैं. ऑटो, मेटल और फार्मा इंडेक्‍स सहित अन्‍य में भी तेजी रही है. 

टॉप पर रहने वाले शेयर्स

टेक महिंद्रा, टाइटन, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, विप्रो, आरआईएल और टीसीएस.

सोने की कीमतें में गिरावट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) की वेबसाइट के अनुसार आज सोने की कीमतों में 219 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. आज 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 50,658 रुपये पर खुला. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 217 रुपये की मामूली गिरावट रही और यह 50,456 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 201 रुपये की गिरावट के बाद 46,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 165 रुपये गिरने के बाद 37,993 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 

चांदी 376 रुपये उछली

बाजार खुलने पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 376 रुपये के इजाफे के बाद 55,076 रुपये हो गई है.  इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है. ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है. ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है. 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है. उसपर 999 अंक दर्ज होगा. हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है. 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा. 

तेल की कीमतों में स्थिरता

तेल की कीमतें सोमवार को स्थिर हुईं, डॉलर की कमजोरी से मदद मिली. हालांकि चीन के COVID-19 संकट और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए मांग के दृष्टिकोण के बारे में चिंता बनी हुई है.

VIDEO: PM Modi को मिले 1200 गिफ्ट्स की होगी नीलामी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

19 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

19 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago