होम / बिजनेस / फेस्टिव सीजन में शेयर बाजार निवेशकों को लगी 6 लाख करोड़ की चपत, सोने की कीमतों में आई तेजी

फेस्टिव सीजन में शेयर बाजार निवेशकों को लगी 6 लाख करोड़ की चपत, सोने की कीमतों में आई तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार 953.70 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं रुपये में गिरावट का दौर जारी रहा और यह डॉलर की दहाड़ से पस्त हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट्स में गिरावट का असर फेस्टिव सीजन के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार 953.70 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं सर्राफा बाजार में आज जहां सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला, वहीं चांदी की कीमत में कमी देखी गई है. 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 60 रुपये महंगा हो गया है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 1,016 सस्ती हो गई है. वहीं रुपये में गिरावट का दौर जारी रहा और यह डॉलर की दहाड़ से पस्त हो गया. 

निवेशकों को आज कारोबार में नवरात्रि के पहले दिन ही करीब 6.50 लाख करोड़ रुपये की चपत लग गई है. 

शेयर बाजार का यह रहा हाल

30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 57,145.22 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. 50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 311.05 अंको की कमी के साथ  17,016.30 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 930 अंकों की गिरावट के साथ 38,616.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और आरबीआई द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना और वैश्विक मंदी की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन 1000 अंकों के करीब जा लुढ़का है. शुक्रवार 23 सितंबर को भी सेंसेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी. 

डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त

शुरुआती कारोबार में ही डॉलर की तुलना में रुपया ऑल टाइम लो 81.47 पर आ गया। पिछले बंद भाव से यह 38 पैसा टूटा है।  डॉलर 20 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, रुपये में आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद व्यापारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने गिरावट को रोकने के लिए डॉलर बेचे जाने की संभावना है.

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

ऑटो, एनर्जी, मेटल्स, फार्मा, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर भी इस गिरावट से अछूते नहीं रहे.सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 7 शेयर हरे निशान में और बाकी 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 7 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी 43 शेयरों में गिरावट रही. बाजार में आईटी को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई.

टॉप पर रहने वाले शेयर्स

एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और नेस्ले 

सर्राफा बाजार का ये रहा हाल

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक,999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 49492 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स बढ़ कर 55084 रुपये पहुंच गए हैं.

24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या होता है फर्क?

24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 

VIDEO: Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. सुभाष चंद्रा का भावुक संदेश, बोले- ‘बाबूजी शरीर से दूर हैं, लेकिन संस्कारों में हमेशा जीवित रहेंगे’

पिता नंद किशोर गोयनका की रस्म पगड़ी के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद ने साझा की भावनात्मक पोस्ट, जीवन मूल्यों और विरासत को किया याद

17 minutes ago

भारत में बिजली की कमी हुई दोगुनी से ज्यादा, जनवरी-मई 2026 में सप्लाई संकट बढ़ा: IEA

पहली छमाही में बिजली मांग में 6% की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड गर्मी और बढ़ती कूलिंग जरूरतों ने डाला दबाव

48 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

58 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

4 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

4 hours ago

भारत में बिजली की कमी हुई दोगुनी से ज्यादा, जनवरी-मई 2026 में सप्लाई संकट बढ़ा: IEA

पहली छमाही में बिजली मांग में 6% की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड गर्मी और बढ़ती कूलिंग जरूरतों ने डाला दबाव

48 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

58 minutes ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 hour ago

डॉ. सुभाष चंद्रा का भावुक संदेश, बोले- ‘बाबूजी शरीर से दूर हैं, लेकिन संस्कारों में हमेशा जीवित रहेंगे’

पिता नंद किशोर गोयनका की रस्म पगड़ी के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद ने साझा की भावनात्मक पोस्ट, जीवन मूल्यों और विरासत को किया याद

17 minutes ago