✕

होम / बिजनेस / बढ़ते F&O ट्रेड पर SEBI की चेतावनी, अर्थव्यवस्था पर डालने लगा है असर, जानिए कैसे?

बढ़ते F&O ट्रेड पर SEBI की चेतावनी, अर्थव्यवस्था पर डालने लगा है असर, जानिए कैसे?

बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच से लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक फ्यूचर एंड ऑप्शंस में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी पर चिंता जाहिर की चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डेरिवेटिव सेगमेंट यानी फ्यूचर एंड ऑप्शंस के प्रति लोगों के बीच बढ़ते आकर्षण से बाजार नियामक सेबी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं. नियामक की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने एक बार फिर से इसके बढ़ते ट्रेंड पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब यह व्यापक मुद्दा बन गया है और अब इसकी समीक्षा करने की जरूरत है और इसके साथ ही चेतावनी भी जारी कर दी है.

अर्थव्यवस्था के स्तर का मुद्दा बना ये ट्रेड

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने कहा कि वायदा और विकल्प (F&O) सेगमेंट में बढ़ता ट्रेड एक व्यापक मुद्दा बन गया है और अब अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा- पहले यह एक इन्वेस्टर के स्तर का छोटा मसला (माइक्रो इश्यू) था, लेकिन अब अर्थव्यवस्था के स्तर का बड़ा मसला (मैक्रो इश्यू) बन गया है. यही कारण है कि हम समीक्षा करने के लिए बाध्य महसूस कर रहे हैं.

10 में 9 सौदों में नुकसान

सेबी चेयरपर्सन बुच का कहना है कि घरेलू बचत सट्टेबाजी में जा रही है और युवा ऐसे कारोबार में ढेर सारा पैसा खो रहे हैं. इससे घरेलू बचत का इस्तेमाल पूंजी निर्माण के लिए नहीं हो पा रहा है. बुच के मुताबिक, बढ़ता F&O ट्रेड निवेशकों के एक छोटे से मुद्दे से अर्थव्यवस्था के एक व्यापक मुद्दे में बदल गया है. सेबी की एक रिसर्च के मुताबिक, निवेशक F&O सेगमेंट में 10 में 9 सौदों में नुकसान उठाते हैं. जोखिम का खुलासा करने पर जोर देने से शुरू करते हुए, सेबी हाल ही में इस क्षेत्र से निवेशकों को दूर रखने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है.

युवा उठा रहे हैं सबसे ज्यादा नुकसान

बकौल सेबी प्रमुख, फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट पूरी तरह से स्पेकुलेशन पर आधारित है. लोगों को जिस पैसे का इस्तेमाल पूंजी बनाने के लिए करना चाहिए, वह स्पेकुलेशन पर आधारित फ्यूचर एंड ऑप्शंस में घुस रहा है. युवा इस तरह के ट्रेड में भारी स्तर पर पैसे डूबा रहे हैं. उन्होंने इस बात के साफ संकेत दिए कि आने वाले दिनों में सेबी ऐसे ट्रेड से निवेशकों को दूर करने के लिए अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकता है.

वित्त मंत्री भी जता चुकी हैं चिंता

सेबी इससे पहले भी कई बार फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर चिंता जाहिर कर चुका है. बाजार नियामक एफएंडओ सेगमेंट के प्रति आकर्षण को कम करने के लिए समय-समय पर विभिन्न उपाय भी करते रहता है. अभी तक सेबी के प्रयास मुख्य रूप से निवेशकों को जागरूक व शिक्षित बनाकर सतर्क करने का रहा है. फ्यूचर एंड ऑप्शंस में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी चिंता जाहिर कर चुकी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

23 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago