✕

होम / बिजनेस / SEBI ने निवेशकों को चेताया: डिजिटल गोल्ड में निवेश जोखिम भरा, नहीं आता रेगुलेशन के दायरे में

SEBI ने निवेशकों को चेताया: डिजिटल गोल्ड में निवेश जोखिम भरा, नहीं आता रेगुलेशन के दायरे में

डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म्स को लेकर निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

सेबी (SEBI) ने निवेशकों को डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड प्रोडक्ट्स में निवेश करने को लेकर आगाह किया है. सेबी ने 8 नवंबर को जारी किए गए अपने बयान में कहा कि ये प्लेटफॉर्म्स सिक्योरिटीज मार्केट के रेगुलेशन के तहत नहीं आते हैं, इसलिए इनके जरिए निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है.

डिजिटल गोल्ड में निवेश की बढ़ती प्रवृत्ति

गोल्ड में निवेश के प्रति लोगों की रुचि बढ़ने के साथ ही कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स मार्केट में सक्रिय हो गए हैं. ये प्लेटफॉर्म्स निवेशकों को न्यूनतम राशि से गोल्ड में निवेश करने की सुविधा देते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ 10 रुपये से डिजिटल गोल्ड में निवेश संभव है. ऐसे में सेबी ने स्पष्ट किया कि ये डिजिटल गोल्ड प्रोडक्ट्स सेबी-रेगुलेटेड गोल्ड प्रोडक्ट्स से पूरी तरह अलग हैं. न तो इन्हें सिक्योरिटीज के रूप में नोटिफाय किया गया है और न ही ये कमोडिटी रेगुलेशन के तहत आते हैं. इस वजह से, इन प्रोडक्ट्स में निवेशकों के लिए जोखिम अधिक है.

डिजिटल गोल्ड में निवेश से जुड़ा जोखिम

सेबी ने अपने बयान में कहा कि डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड प्रोडक्ट्स में निवेश करने पर निवेशकों को सिक्योरिटीज मार्केट के रेगुलेशन के तहत कोई सुरक्षा नहीं मिलती, इसलिए निवेशकों को इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए निवेश करते समय पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है.

प्रमुख डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म्स

1. तनिष्क: 100 रुपये से निवेश की सुविधा- तनिष्क ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उनका डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म निवेशकों को 24 कैरेट शुद्ध गोल्ड में निवेश का एक ट्रस्टेड और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है. निवेशक सिर्फ 100 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं और डिजिटल गोल्ड एक्सचेंज कर सकते हैं. यह सुविधा Tanishq.co.in या देशभर में तनिष्क के 350 स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध है.

2. MMTC-PAMP: डिजिटल गोल्ड में मार्केट लीडर- MMTC-PAMP ने दावा किया है कि यह डिजिटल गोल्ड में अग्रणी प्लेटफॉर्म है. कंपनी ने बताया कि निवेशक किसी भी समय डिजिटल गोल्ड खरीद, बेच या रिडीम कर सकते हैं. इसके अलावा, आदित्य बिड़ला भी डिजिटल गोल्ड में निवेश की सुविधा देती है, जहां निवेशक सिर्फ 10 रुपये से निवेश कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 hour ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

4 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

6 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें