✕

होम / बिजनेस / पूर्व टीवी एंकर पर सेबी का एक्शन, शेयर बाजार से बैन और 6.16 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का आदेश!

पूर्व टीवी एंकर पर सेबी का एक्शन, शेयर बाजार से बैन और 6.16 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का आदेश!

हेमंत घई और उनके परिवार पर यह प्रतिबंध उन्हें और अन्य निवेशकों को नियमों के पालन का महत्व समझाने में मदद करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पूर्व टेलीविजन एंकर हेमंत घई और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सेबी ने उन्हें पांच साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया और साथ ही 6.16 करोड़ रुपये की अवैध कमाई ब्याज के साथ लौटाने का आदेश भी दिया. इस राशि पर ब्याज की गणना 31 मार्च, 2020 से लेकर अंतरिम आदेश की तारीख तक सालाना 12 प्रतिशत की दर से की जाएगी. 

सेबी ने हेमंत घई पर लगाया भारी जुर्माने  
इसके अलावा, सेबी ने हेमंत घई और उनकी पत्नी जया घई पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इसी तरह, एमएएस कंसल्टेंसी सर्विस को 30 लाख रुपये और वित्तीय सेवा कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.  

शेयर कीमतों को प्रभावित करने का आरोप  
सेबी के निष्कर्ष के अनुसार, हेमंत घई ने अपने पद का दुरुपयोग किया और शेयर की कीमतों को प्रभावित करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया. वहीं, उनके परिवार के सदस्यों ने इन सुझावों के आधार पर अग्रिम सौदा कर लाभ कमाया. वह एक लोकप्रिय टीवी एंकर थे और उनके सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे. साथ ही, CNBC चैनल पर भी उन्हें बहुत से लोंगों द्वारा देखा जाता था. उनके द्वारा दी गई सिफारिशों ने दर्शकों द्वारा किए गए निवेश निर्णयों को प्रभावित किया और इन सिफारिशों वाले शेयरों के मूल्य और मात्रा में बदलाव आया. 

सेबी के आदेश में किया गया गंभीर आरोप  
सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया ने अपने आदेश में कहा, "हेमंत घई ने अपने फायदे के लिए इस विशेषाधिकार का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया." उनके द्वारा किए गए इस अनियमित व्यवहार ने निवेशकों के फैसलों को गलत तरीके से प्रभावित किया और बाजार में अनुशासन की अवहेलना की.  

  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

9 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

12 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

12 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago