✕

होम / बिजनेस / IPO के मामले में ये साल बनाएगा रिकॉर्ड, SEBI के पास 1 दिन में आए 13 कंपनियों के आवेदन

IPO के मामले में ये साल बनाएगा रिकॉर्ड, SEBI के पास 1 दिन में आए 13 कंपनियों के आवेदन

इस साल अभी तक 62 कंपनियां अपने आईपीओ के जरिए कुल मिलाकर 64,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO के जरिए फंड जुटाने की होड़ मची हुई है. सोमवार को 13 कंपनियों ने बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के सामने IPO के लिए अपने दस्तावेज जमा किए. अगर सेबी इन आवेदनों को मंजूरी दे देती है, तो ये कंपनियां करीब 8,000 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब हो सकती हैं.

ये कंपनियां ला रही है IPO

ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं, जिनमें से कई नए शेयर जारी करने के साथ-साथ अपने मौजूदा शेयरों की बिक्री (OFS) का भी प्रस्ताव लेकर आ रही हैं. इनमें प्रमुख कंपनियां जैसे विक्रम सोलर, आदित्य इंफोटेक और वरिंदरा कंस्ट्रक्शन शामिल हैं. इसके अलावा अजाक्स इंजीनियरिंग, राही इंफ्राटेक, विक्रान इंजीनियरिंग, मिडवेस्ट, विनी कॉरपोरेशन, सम्भव स्टील ट्यूब्स, जारो इंस्टिट्यूट, ऑल टाइम प्लास्टिक्स और स्कोडा ट्यूब्स भी दस्तावेज दाखिल करने वाली कंपनियों में शामिल हैं.

इस साल अब तक 62 कंपनियां ला चुकी हैं

विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रवृत्ति भारतीय बाजार में बढ़ते निवेशकों के विश्वास को दर्शाती है. इस साल अब तक 62 कंपनियां अपने IPO के जरिए 64,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 29% अधिक है. मर्चेंट बैंकरों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी जैसी कंपनियां भी IPO के जरिए 60,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.

आईपीओ से जुड़ी संक्षिप्त डिटेल्स

विक्रम सोलर का IPO 1,500 करोड़ रुपये का होगा, जबकि आदित्य इन्फोटेक 1,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. वरिंदरा कंस्ट्रक्शन का IPO 1,200 करोड़ रुपये का होगा. विक्रान इंजीनियरिंग के प्रस्तावित आईपीओ 1000 करोड़ रुपये का होगा. कोलकाता स्थित राही इन्फ्राटेक की आईपीओ के जरिये 420 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. संभव स्टील ट्यूब्स का आईपीओ 440 करोड़ रुपये का होगा. जारो इंस्टिट्यूट का आईपीओ 570 करोड़ रुपये का होगा. ऑल टाइम प्लास्टिक्स का प्रस्तावित आईपीओ 350 करोड़ रुपये का होगा. वहीं, स्कोडा ट्यूब्स का आईपीओ 275 करोड़ रुपये का होगा.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago