होम / बिजनेस / SEBI ने आम निवेशकों के लिए लॉन्च किया खास प्लेटफॉर्म MITRA, कैसे करेगा ये आपकी मदद

SEBI ने आम निवेशकों के लिए लॉन्च किया खास प्लेटफॉर्म MITRA, कैसे करेगा ये आपकी मदद

MITRA के नाम से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए निष्क्रिय और बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड फोलियो का पता लगाने में निवेशकों को मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SEBI ने अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म MITRA को लॉन्च कर दिया. इसकी मदद से निवेशक निष्क्रिय और बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड (MF) फोलियो का पता लगा सकेंगे. म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट के नाम से बनाए गए इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से ऐसे म्यूचुअल फंड को खोजने में आसानी होगी, जिन्हें निवेशक भूल गए हैं. इस प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपना केवाईसी टाइम पर अपडेट कराएं.

म्यूचुअल फंड निवेशों पर नजर रख पाएंगे इंवेस्टर्स 

सेबी ने एक सर्कुलर में कहा है कि यह प्लेटफॉर्म उस बढ़ती हुई चिंता का समाधान करता है, जिसमें निवेशक समय के साथ अपने म्यूचुअल फंड निवेशों पर नजर नहीं रख पाते हैं. कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन अपडेट न होने या सही जानकारी के अभाव में कई बार निवेशकों को अपने नाम पर किए निवेशों की जानकारी नहीं होती है.

इंवेस्टर्स को सशक्त बनाएगा SEBI

सर्कुलर में आगे कहा गया ये इनएक्टिव फोलियो बेहद संवेदनशील होते हैं और इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है. सेबी ने कहा, चिंताओं को दूर करने के लिए MITRA प्लेटफॉर्म को RTA ने डेवलप किया है ताकि इंडस्ट्री लेवल पर निष्क्रिय और दावा न किए गए म्यूचुअल फंड फोलियो का पता लगाने के लिए इंवेस्टर्स को एक डेटाबेस प्रदान किया जा सके. यह निवेशकों को सशक्त बनाएगा. 

सर्कुलर के मुताबिक, MITRA की मदद से निवेशक अनदेखे फोलियो के अलावा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किए गए किसी भी निवेश की भी पहचान कर सकेंगे, जिसके लिए शायद वह कानूनी दावेदार भी हो सकते हैं. इसके चलते मौजूदा मानदंडों के अनुसार निवेशकों को केवाईसी अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और गैर-KYC अनुपालन वाले फोलियो की संख्या भी कम हो जाएगी.

कानूनी रूप से कर पाएंगे अपना दावा

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए नियम के अनुसार, 'मित्र' के जरिए, जो लोग किसी और के निवेश की पहचान कर सकते हैं, वे अब कानूनी रूप से उस निवेश पर अपना दावा कर सकेंगे. इसके साथ ही, 'मित्र' लोगों को KYC (अपने ग्राहक को जानिए) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा. इससे उन फोलियो की संख्या में कमी आएगी जो KYC नियमों का पालन नहीं करते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

1 hour ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

1 hour ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.