✕

होम / बिजनेस / SEBI ने इस बड़े प्राइवेट बैंक को जारी की चेतावनी, कहा नहीं मानेंगे तो करनी पड़ेगी कार्रवाई 

SEBI ने इस बड़े प्राइवेट बैंक को जारी की चेतावनी, कहा नहीं मानेंगे तो करनी पड़ेगी कार्रवाई 

दरअसल पिछले साल जून में आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज को डीलिस्‍ट करने की योजना बनाई थी. लेकिन क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड ने इसका विरोध किया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की जांच एजेंसियां से लेकर रेगूलेटर संस्‍थाएं बीते कुछ समय से लगातार एक्‍शन मोड में हैं. पहले आरबीआई ने पेटीएम पर सख्‍त कार्रवाई की तो अब सेबी(SEBI) ने देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में एक आईसीआईसीआई(ICICI) को चेतावनी जारी की है. कंपनी ने भी ये रेग्‍यूलेटरी फाइलिंग में ये कहा है कि उसकी बुक्‍स की जांच के बाद दिसंबर 2023 में उसे एक चेतावनी जारी की गई थी. हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया था कि इस चेतावनी का उसके वित्‍तीय कारोबार पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल पिछले साल जून में आईसीआईसीआई बैंक की ओर से आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज को डीलिस्‍ट करने का प्रस्‍ताव दिया गया था. इस प्रस्‍ताव के पास होने के बाद आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज पूरी तरह से आईसीआईसीआई बैंक की 100 फीसदी सब्सिडियरी हो जाएगी. आईसीआईसीआई बैंक इस कदम को इसलिए उठा रहा था जिससे दोनों के बीच में और बेहतर तालमेल बन पाए. लेकिन इसका क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड के विरोध के बावजूद अहमदाबाद की ट्राइब्‍यूनल ने इस मर्जर को ग्रीन सिग्‍नल दे दिया था. उसे 27 मार्च को एजीएम बुलाने के लिए ग्रीन सिग्‍नल दे दिया था.  

कैसे किया जाएगा ये काम? 
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज को डीलिस्‍ट करने की जो योजना बनाई गई है उसके अनुसार ये कदम शेयर स्‍वैप के माध्‍यम से किया जाएगा. इसमें ब्रोकरेज के सार्वजनिक शेयरों को प्रत्‍येक 100 शेयरों के लिए आईसीआईसीआई बैंक के 67 शेयर दिए जाएंगे. आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज ने शेयर बाजार में 2018 से अपनी शुरुआत की गई थी. उससे पहले  आईसीआईसीआई बैंक ने आईपीओ में ब्रोकरेज फर्म में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच दिया था. 

इस कंपनी ने किया था मर्जर का विरोध 
आईसीआईसीआई बैंक और आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज के बीच होने वाले इस मर्जर का विरोध क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड ने किया था. उसकी ओर से कहा था कि इससे उसके शेयर होल्‍डरों को 6.08 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड की ओर से कहा गया था कि उसके शेयर आईसीआईसीआई बैंक और आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज दोनों में हैं. क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड ने कहा कि था कि इससे आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज के मॉइनारिटी शेयर होल्‍डरों को 1776.60 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. 

ये भी पढ़ें: रूस के मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, इस आतंकवादी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago