✕

होम / बिजनेस / बैंक ऑफ महाराष्ट्र को SEBI ने जारी की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

बैंक ऑफ महाराष्ट्र को SEBI ने जारी की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

SEBI ने यह चेतावनी बैंक की तरफ से शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले में जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र  (BOM) को चेतावनी पत्र जारी किया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से एक भी बार Nomination & Remuneration Committee (NRC) की मीटिंग आयोजित नहीं की है. इसी मसले को लेकर सेबी ने चेतावनी पत्र जारी किया है. बैंक ने इस मामले को स्वीकार करते हुए कहा है कि सेबी की तरफ से उठाए गए मुद्दे को हल करने के लिए जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

SEBI नियमों का उल्लंघन

एक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बताया कि उसे 12 मार्च, 2025 को सेबी की तरफ से प्रशासनिक चेतावनी पत्र (Administrative Warning Letter) मिला था, जिसे आधिकारिक रूप से 17 मार्च, 2025 को स्वीकार किया गया है. यह उल्लंघन SEBI के LODR Regulations, 2015 के Regulation 19(3A) से संबंधित है. इस नियम के तहत कंपनियों को प्रति वर्ष कम से कम एक NRC बैठक आयोजित करना जरूरी होता है. बैंक ने सेबी की तरफ से उठाए गए इस मुद्दे को स्वीकार करते हुए कहा कि FY 2022-23 और FY 2023-24 में बैंक ने यह जरूरी बैठकें आयोजित नहीं कीं, जिसके कारण यह नियामक नोटिस जारी हुआ है.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की प्रतिक्रिया

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने SEBI के पत्र का संज्ञान ले लिया है. जल्द ही नियामक निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. इसके साथ ही बैंक ने स्पष्ट किया कि यह चेतावनी पत्र का उसके वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago