✕

होम / बिजनेस / SEBI ने निवेशकों के लिए जारी की एडवाइजरी, SME में निवेश के लिए दी ये सलाह

SEBI ने निवेशकों के लिए जारी की एडवाइजरी, SME में निवेश के लिए दी ये सलाह

SEBI ने कहा है कि सोशल मीडिया और दूसरों की टिप्स से प्रभावित होकर निवेश नहीं करें. लिस्टिंग के बाद कई SME कंपनियों की अवास्तविक तस्वीर पेश की जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) कंपनियों में निवेश को लेकर स्टॉक मार्केट रेगुलेटर SEBI ने एडवाइजरी जारी की है. SEBI ने निवेशकों को SME कंपनी में निवेश के दौरान सावधानी बरतने को कहा है. सेबी ने निवेशकों से अनवेरिफाइड सोशल मीडिया पोस्ट्स (Unverified Social Media Posts) पर भरोसा नहीं करने के साथ टिप्स और अफवाहों (Rumours) के आधार पर निवेश करने से बचने की सलाह दी है. सेबी ने कहा कि उसने ये एडवाइजरी निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी किया है.

SEBI ने जारी की एडवाइजरी

SEBI ने जारी किए गए एडवाइजरी में कहा, उसके संज्ञान में ये आया है कि एसएमई सेगमेंट (SME Segment) के स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की लिस्टिंग के बाद कुछ एसएमई कंपनी या उनके प्रमोटर कंपनी के ऑपरेशंस को बढ़ा चढ़ाकर पेश करते हैं. ऐसी कंपनियां या उनके प्रमोटर ऐसे पब्लिक घोषणआएं करते हुए पाये गए हैं जिससे ऑपरेशंस की पॉजिटिव तस्वीर नजर आती है. इन घोषणाओं के बाद बोनस इश्यू (Bonus Issues), स्टॉक स्प्लिट्स (Stock Splits), प्रीफ्रेंशियल अलॉटमेंट (Preferential Allotments) जैसे कॉरपोरेट एक्शन का एलान किया जाता है.

टिप्स या अफवाह के आधार पर न करें निवेश

सेबी के मुताबिक इन घोषाणाओं से निवेशकों के बीच पॉजिटिव सेंटीमेंट बनता है जिसके बाद वे इन शेयर्स को खरीदते हैं. ऐसी बातें प्रमोटर को अवसर देती है कि वे शेयरों की ऊंची कीमत पर अपनी होल्डिंग्स को ऑफलोड कर सकें. सेबी ने कहा, हाल ही में उसने ऐसी कंपनियों के खिलाफ आदेश जारी किए हैं जो कि वेबसाइट पर उपलब्ध है. सेबी ने कहा कि इन कंपनियों के कार्य करने का तरीका लगभग ठीक वहीं होता है जैसा कि ऊपर बताया गया है. 

एसएमई इश्यू लॉन्च में हुई बढ़ोत्तरी

सेबी के मुताबिक स्टॉक एक्सचेंजों के एसएमई प्लेटफॉर्म को साल 2012 में शुरू किया गया था जिससे ऊभरते हुए कारोबार फंड जुटा सकें. इसके बाद से एसएमई इश्यू लॉन्च होने की संख्या में भारी उछाल देखने को मिली है तो निवेशकों की भागीदारी भी इन एसएमई इश्यू में बढ़ी है. पिछले एक दशक में इन प्लेटफॉर्म के जरिए 14,000 करोड़ रुपये जुटाये गए हैं जिसमें से 6000 करोड़ रुपये साल 2023-24 में ही जुटाये गए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago