✕

होम / बिजनेस / F&O ट्रेडिंग में बड़े बदलाव की तैयारी SEBI, जारी किया प्रस्ताव, क्या होगा बदलाव?

F&O ट्रेडिंग में बड़े बदलाव की तैयारी SEBI, जारी किया प्रस्ताव, क्या होगा बदलाव?

सेबी ने जारी एक कंसल्टेशन पेपर में सुझाव दिया कि किसी भी एक्सचेंज पर सभी इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी केवल मंगलवार या गुरुवार को होगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SEBI ने शेयर बाजार में डेरिवेटिव्स (F&O) से जुड़े में बड़े बदलाव का प्रस्ताव दिया है. इसके मुताबिक, एक्सपायरी के लिए एक समान नियम होंगे. इस कदम का मकसद बाजार में स्थिरता बनाए रखना, निवेशकों की सुरक्षा तय करना और एक्सपायरी के दिन बढ़ती ट्रेडिंग वॉल्यूम से जुड़े जोखिमों को कम करना है. SEBI ने एक कंसल्टेंट पेपर में सुझाव दिया कि किसी भी एक्सचेंज पर इक्विटी डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी सिर्फ मंगलवार या गुरुवार को होनी चाहिए. इससे ट्रेडिंग अस्थिरता को काबू करने और एक्सपायरी दिनों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से बचने में मदद मिलेगी.

बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम से चिंतित SEBI

यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब एक्सपायरी के दिन इंडेक्स ऑप्शंस (Index Options) की ट्रेडिंग में भारी वृद्धि देखी गई है. इससे बाजार की स्थिरता और निवेशकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही थी. इससे पहले, अक्टूबर 2024 में SEBI ने एक सर्कुलर जारी कर एक्सपायरी से जुड़ी अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे. SEBI ने नए प्रस्ताव पर जनता से भी राय मांगी है. सभी स्टेकहोल्डर्स को 17 अप्रैल 2025 तक अपने सुझाव भेज सकेंगे.

नए प्रस्ताव में शामिल प्रमुख नियम

1. सप्ताह में सिर्फ एक दिन एक्सपायरीः प्रत्येक एक्सचेंज को सिर्फ एक साप्ताहिक बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा. इसकी एक्सपायरी मंगलवार या गुरुवार को होगी, जिसे एक्सचेंज खुद चुन सकेंगे.

2. महीने के अंत में तय एक्सपायरीः स्टॉक फ्यूचर्स, इंडेक्स फ्यूचर्स और अन्य नॉन-बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शंस की न्यूनतम अवधि एक महीना होगी. इनकी एक्सपायरी हर महीने के अंतिम मंगलवार या गुरुवार को होगी.

3. बिना मंजूरी बदलाव नहीं: कोई भी एक्सचेंज बिना SEBI की पूर्व अनुमति के कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी या सेटलमेंट डेट में बदलाव नहीं कर सकेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

6 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

6 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

6 hours ago