होम / बिजनेस / T+1 के बाद अब T+0 की तैयारी में जुटा है SEBI, जानें आखिर क्या है ये 

T+1 के बाद अब T+0 की तैयारी में जुटा है SEBI, जानें आखिर क्या है ये 

सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने बताया है कि सेबी तुरंत सेटलमेंट की योजना पर काम कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप शेयर बाजार (Stock Market) में इन्वेस्ट करते हैं, तो जानते होंगे कि किसी स्टॉक को बेचने के एक दिन बाद पैसा आपके खाते में ट्रांसफर होता है. इस व्यवस्था को T+1 कहते हैं. यानी ट्रेडिंग डे + 1 दिन. लेकिन आने वाले समय में यह व्यवस्था बदलकर T+0 हो सकती है. कहने का मतलब है कि आपके शेयर बेचते ही पैसा तुरंत आपके खाते में आ जाएगा. दरअसल, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ट्रेड्स के तुरंत निपटारे की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ट्रेडिंग के तुरंत बाद पैसा संबंधित व्यक्ति के डीमैट खाते में पहुंच जाएगा. 

पहले 2 दिन की थी व्यवस्था
सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने बताया कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) स्टॉक एक्सचेंज पर तुरंत निपटान की एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है. जिसके अंतर्गत शेयर बेचने के तुरंत बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे. इसमें एक दिन का भी वक्त नहीं लगेगा. मौजूदा व्यवस्था के तहत इस प्रक्रिया में एक दिन का समय लगता है. इससे पहले, पैसा क्रेडिट होने में 2 दिन लगते थे. पुरी ने कहा कि निकट भविष्य में, हमारे पास एक ऐसा तंत्र होगा जो स्टॉक एक्सचेंज पर तत्काल निपटान की सुविधा प्रदान करेगा. 

कई देशों में अब भी T+2
बुच ने कहा कि सेबी ने पहले से ही निपटान की समयसीमा को घटाकर एक दिन कर दिया है और अब इसे तुरंत करने की तैयारी चल रही है. सेबी प्रमुख ने कहा कि भारत पहली इकोनॉमी है, जिसने अपने सभी शेयरों के लिए T+1 व्यवस्था को लागू कर दिया है. जबकि दुनिया के ज्यादातर मार्केट T+2 व्यवस्था पर काम करते हैं. T-1 लागू करने से निवेशकों के लिए सिस्टम में लगभग 10,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रकम फ्री करने में मदद मिली है. बता दें कि SEBI ने T+1 सिस्टम को कुछ वक्त पहले ही लागू किया था. 

क्या होगा इससे फायदा?
मौजूदा व्यवस्था के तहत यदि आप कोई शेयर बेचते हैं, तो उसका पैसा आपके डीमैट अकाउंट में 24 घंटे बाद क्रेडिट होता है. लेकिन यदि T+0 सिस्टम लागू होता है, तो पैसा तुरंत ही मिल जाएगा. आपको इसके लिए 24 घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे मार्केट में अधिक मात्रा में नकदी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे निवेशक ज्यादा मात्रा में खरीद-बिक्री कर पाएंगे. हालांकि, माधवी पुरी बुच ने यह नहीं बताया है कि ऐसा कब तक हो सकता है. उन्होंने कहा है कि SEBI इस दिशा में काम कर रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

10 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago