✕

होम / बिजनेस / SEBI ने Reliance Securities पर ठोका जुर्माना, शेयर ब्रोकिंग के नियमों का नहीं किया पालन

SEBI ने Reliance Securities पर ठोका जुर्माना, शेयर ब्रोकिंग के नियमों का नहीं किया पालन

SEBI ने दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच रिलायंस सिक्योरिटीज की जांच की थी ताकि यह देखा जा सके कि कंपनी शेयर ब्रोकिंग के नियमों का पालन कर रही है या नहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार नियामक SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने रिलायंस सिक्योरिटीज पर ₹7 लाख का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना शेयर ब्रोकर्स के नियमों का पालन न करने के कारण लगाया गया है. SEBI ने अपने आदेश में कहा है कि यह जुर्माना 45 दिनों के भीतर भरना होगा.

जांच में सामने आईं कई खामियां

SEBI ने दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच रिलायंस सिक्योरिटीज की जांच की थी ताकि यह देखा जा सके कि कंपनी शेयर ब्रोकिंग के नियमों का पालन कर रही है या नहीं. जांच में पता चला कि कंपनी ने तीन बार ग्राहकों को भेजे गए डेली मार्जिन स्टेटमेंट में गलत जानकारी दी. इसके अलावा, एक बार लेज़र बैलेंस भी गलत तरीके से रिपोर्ट किया गया.

RBS डेटा में भारी गड़बड़ी

SEBI ने पाया कि रिस्क-बेस्ड सुपरविजन (RBS) रिपोर्ट में भी गलत जानकारी दी गई. कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि ₹16.13 करोड़ बैंक और क्लीयरिंग में उपलब्ध हैं, लेकिन असल में ये रकम ₹312.57 करोड़ थी, जिसे रिपोर्ट में शामिल ही नहीं किया गया. कंपनी ने कुछ मामलों में अपफ्रंट मार्जिन की कमी के कारण लगे जुर्माने को सीधे ग्राहकों पर डाल दिया, जो नियमों के खिलाफ है. SEBI के अनुसार, ऐसे जुर्माने को किसी भी हालत में ग्राहक पर नहीं डाला जा सकता.

साइबर सुरक्षा में भी लापरवाही

SEBI ने कंपनी की साइबर सिक्योरिटी ऑडिट रिपोर्ट्स में भी खामियां पाई हैं. अप्रैल 2021 से सितंबर 2022 तक तीन ऑडिट रिपोर्ट्स में गंभीर टिप्पणियां की गईं. रिलायंस सिक्योरिटीज ने न तो किसी साइबर सुरक्षा अधिकारी को नियुक्त किया, और न ही किसी नए सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल से पहले टेस्ट कराने की पुष्टि की. SEBI ने कहा कि इन सभी मामलों में रिलायंस सिक्योरिटीज ने शेयर ब्रोकिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए उस पर ₹7 लाख का जुर्माना लगाया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago