✕

होम / बिजनेस / SEBI ने 30 दिनों से अधिक निष्क्रिय ब्रोकरेज खातों के लिए सेटलमेंट नियमों को बनाया आसान

SEBI ने 30 दिनों से अधिक निष्क्रिय ब्रोकरेज खातों के लिए सेटलमेंट नियमों को बनाया आसान

मौजूदा नियमों के मुताबिक, क्लाइंट्स के ऐसे खाते जहां पिछले 30 दिनों से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, उनमें तीन दिनों के भीतर ट्रेडिंग मेंबर द्वारा सेटल किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के लिए ट्रेडिंग अकाउंट में लंबे समय से पैसा पड़ा है, तो यह आसानी से मिल जाएगा. इंडियन कैपिटल मार्केट रेगुलेटर बॉडी ‘सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ (SEBI) ने उन निवेशकों के लिए नियमों में बदलाव किया है जिनके ट्रेडिंग अकाउंट में पिछले 30 दिनों से कोई लेन-देन नहीं हुई है. अब इन अकाउंट में पैसे फंसे नहीं रहेंगे, और उनका निपटारा पहले से कहीं आसान हो जाएगा.

SEBI का नया नियम

SEBI ने सोमवार को ऐलान किया कि अब स्टॉक ब्रोकर्स को उन खातों के पैसे हर दिन चेक करके सेटल करने की जरूरत नहीं है, जिनमें पिछले 30 दिनों से कोई ट्रेडिंग नहीं हुई है. पहले ब्रोकर्स को इन अकाउंट को हर तीन दिन में सेटल करना पड़ता था, लेकिन अब यह नियम बदल दिया गया है. अब ऐसे अकाउंट में जमा पैसे हर महीने की रनिंग अकाउंट सेटलमेंट साइकिल के दौरान निपटाए जाएंगे. यह साइकिल स्टॉक एक्सचेंज में पहले ही तय की जाती है और हर साल के कैलेंडर में पब्लिश की जाती है. इससे निवेशकों को अपने पैसे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह बदलाव क्यों किया गया?

SEBI ने यह कदम निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया है. इसका मकसद न केवल ट्रेडिंग को आसान बनाना है, बल्कि निवेशकों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है. इसके साथ ही ब्रोकर्स को रोजाना के सेटलमेंट से भी राहत मिलेगी, जिससे उनके काम में भी एफिशियंसी आएगी.

निवेशक फिर से ट्रेडिंग शुरू करें तो?

अगर कोई निवेशक 30 दिनों के बाद, लेकिन अगली मंथली सेटलमेंट डेट से पहले फिर से ट्रेडिंग शुरू करता है, तो इस कंडीशन में ब्रोकर को पैसे का सेटलमेंट क्वार्टरली या मंथली रनिंग अकाउंट सेटलमेंट के अनुसार करना होगा, जैसा भी निवेशक ने पहले से चुना है. SEBI ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह निर्देश दिया है कि वे अपने नियमों में इस बदलाव को शामिल करें और उसे पूरी तरह से पब्लिक करें, ताकि सभी निवेशक और ब्रोकर्स को इसका पता चल जाए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

22 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

22 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

22 hours ago