✕

होम / बिजनेस / Axis Securities पर चला SEBI का चाबुक, ठोक दिया तगड़ा जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

Axis Securities पर चला SEBI का चाबुक, ठोक दिया तगड़ा जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

सेबी ने एक्सिस सिक्योरिटीज पर नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. ब्रोकरेज फर्म को 45 दिनों में जुर्माना देना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर मार्केट रेगूलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड पर बड़ा एक्शन लिया है. सेबी ने एक्सिस सिक्योरिटीज पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना स्टॉक ब्रोकर रूल्स व रेगुलेटरी नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया गया है. यह जुर्माना ब्रोकरेज फर्म को 45 दिनों के अंदर चुकाना होगा. 82 पेज के ऑर्डर में सेबी ने कहा कि एक्सिस सिक्योरिटीज कई जगहों पर नियामक प्रक्रियाओं का पालन करने में विफल रही.

क्या हैं आरोप?

सेबी की जांच में पाया गया कि एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने ग्राहकों के पैसे और प्रतिभूतियों को ठीक से अलग नहीं रखा, जिससे उनका दुरुपयोग हुआ. सेबी के नियमों के मुताबिक, किसी भी तरह के वित्तीय जोखिम को कम करने के लिए स्टॉकब्रोकर को ग्राहकों की संपत्तियों और खुद की संपत्तियों को अलग रखना होता है. ऐसे में एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसका पालन नहीं किया, जिसकी वजह से उस पर जुर्माना लगाया गया है.

सेबी का फैसला

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड पर नियमों के उल्लंघन के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही, कंपनी को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है. इसके अलावा, आगे इस तरह के उल्लंघन न हों, इसके लिए निगरानी जारी रखी जाएगी.

कब का है मामला?

बाजार नियामक सेबी की यह कार्रवाई अप्रैल 2021 से नवंबर 2022 के बीच एक्सिस सिक्योरिटीज के निरीक्षण के बाद हुई. इसके बाद, सेबी ने जुर्माना लगाया है. इस बीच, सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने 21 फरवरी को कहा कि थीमैटिक म्यूचुअल फंड पर कोई सीमा लगाने का कारण नहीं है. उन्होंने कहा कि इसके बजाय, इन फंड्स के बढ़ने के मूल कारण को समझना और उसे ठीक करना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य म्यूचुअल फंड और नए फंड ऑफर (NFO) के बीच के अंतर को समझना आवश्यक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

44 seconds ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

44 seconds ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

42 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

57 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago