✕

होम / बिजनेस / SEBI चीफ से रिश्ते में जिन कंपनियों पर घूमी शक की सुई, आ गया उनका बयान

SEBI चीफ से रिश्ते में जिन कंपनियों पर घूमी शक की सुई, आ गया उनका बयान

सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर कई कंपनियों से फायदा लेने का आरोप है. इनमें से कुछ कंपनियों ने आरोपों पर सफाई पेश की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं. उन पर अब तक कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. कांग्रेस उन्हें लगातार निशाना बना रही है. कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने अपने ताजा हमले में बुच और छह कंपनियों  के रिश्ते उजागर करने का प्रयास किया है. उनके इस प्रयास के बाद कुछ कंपनियों की सफाई आ गई है. 

आरोप बेबुनियाद 
पवन खेड़ा का आरोप है कि माधबी पुरी की कंपनी अगोरा एडवाइजरी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डीज, पिडीलाइट, आईसीआईसीआई, सैम्बकॉर्प और विसूलीजी एंड फाइनेंस से करोड़ों रुपए कमाए. अब फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज ने अगोरा एडवाइजरी के साथ रिश्तों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. कंपनी का कहना है कि आरोप बेबुनियाद और गलत नीयत से प्रेरित हैं. 

कमाई का है आरोप
फार्मा कंपनी ने आगे कहा कि असाइनमेंट सेबी चेयरपर्सन के तौर पर माधबी पुरी बुच के कार्यकाल से पहले शुरू और खत्म हो गया था. लिहाजा, यह आरोप कि सेबी ने कंपनी को विशेष तरजीह दी, पूरी तरह तरह गलत और बेबुनियाद है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सेबी चेयरपर्सन के इस पद पर जिम्मेदारी संभालने के बाद भी वह और उनके पति धवल बुच एडवाइजरी फर्म से कमाई करते रहे.

रूटीन गतिविधि बताया
डॉ. रेड्डीज का कहना है कि कंपनी ने अक्टूबर 2020 से अप्रैल 2021 तक की सीमित अवधि के लिए अगोरा एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली थीं और इसके लिए 6.58 लाख रुपए का भुगतान किया था. कंपनी ने इसे रूटीन गतिविधि बताते हुए कहा कि उसने हमेशा सभी जरूरी नियमों का पालन किया है।

इन्होंने कही ये बात
उधर, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने भी स्पष्टीकरण जारी किया है. पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का कहना है कि वो अपने क्षेत्र से जुड़े कई अहम कंसल्टेंट्स के साथ काम करती है और इस सिलसिले में कभी भी SEBI से जांच पड़ताल नहीं हुई है. पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने भी अगोरा एडवाइजरी की सेवाएं ली थीं. इससे पहले, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बयान जारी कर कहा था कि सेबी चीफ के पति धवल बुच को भुगतान को लेकर आरोप झूठे और गुमराह करने वाले हैं. बता दें कि कांग्रेस का आरोप है कि माधबी के पति धवल बुच को ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) से 2019 और 2021 के बीच 4.78 करोड़ रुपए मिले थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago