✕

होम / बिजनेस / SEBI ने म्यूचुअल फंड नियमों में किया बदलाव, अब तय समय सीमा में करना होगा NFO के पैसे का निवेश

SEBI ने म्यूचुअल फंड नियमों में किया बदलाव, अब तय समय सीमा में करना होगा NFO के पैसे का निवेश

SEBI द्वारा किए गए इन बदलावों का उद्देश्य निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा और पारदर्शिता प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर तरीके से अपने निवेश निर्णय ले सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति विनियम बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किया है. इसके तहत असेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) को नए फंड ऑफर (NFO) से जुटाए गए पैसे को अब एक तय समय सीमा के अंदर निवेश करना होगा. साथ ही, SEBI ने यह भी सुनिश्चित किया है कि म्यूचुअल फंड स्कीम्स के स्ट्रेस टेस्टिंग के परिणामों की जानकारी निवेशकों को दी जाए. ये बदलाव 1 अप्रैल, 2025 से लागू होंगे और इसका उद्देश्य म्यूचुअल फंड्स के संचालन में लचीलापन लाना तथा निवेशकों के बीच पारदर्शिता और भरोसा बढ़ाना है.

NFO के पैसे का निवेश तय समय सीमा में करना होगा

14 फरवरी को SEBI द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि अगर असेट मैनेजमेंट कंपनियां नए फंड ऑफर (NFO) से पैसे जुटाती हैं, तो उन्हें वह धन 30 दिनों के अंदर तय निवेश योजनाओं के तहत निवेश करना होगा. SEBI ने यह निर्देश देने के पीछे यह उद्देश्य रखा है कि निवेशकों का पैसा समय पर सही तरीके से निवेश हो और इसका उपयोग ज्यादा समय तक न रोका जाए. इससे पहले दिसंबर 2024 में SEBI बोर्ड द्वारा इस बदलाव को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद से यह निर्णय लागू किया गया है.

निवेशकों को मिलेगा ये विकल्प

अगर तय समय सीमा के अंदर म्यूचुअल फंड के द्वारा जुटाए गए पैसों का निवेश नहीं किया जाता है, तो निवेशकों को बिना किसी एग्जिट लोड के स्कीम से बाहर निकलने का अधिकार मिलेगा. SEBI के इस कदम से म्यूचुअल फंड कंपनियों को NFO के दौरान ज्यादा पैसा इकट्ठा करने से रोका जा सकेगा, क्योंकि निवेशक बाद में मौजूदा नेट असेट वैल्यू (NAV) पर ओपन-एंडेड स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं. इससे निवेशकों को अपनी निवेश योजना में ज्यादा लचीलापन मिलेगा और उन्हें बेहतर विकल्प मिलेगा.

कर्मचारियों के लिए नया निर्देश

इसके साथ ही, SEBI ने म्यूचुअल फंड कंपनियों के कर्मचारियों के लिए भी एक नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन का एक प्रतिशत म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट में निवेश किया जाएगा. यह निवेश कर्मचारियों के पद और भूमिका के आधार पर किया जाएगा, ताकि उन्हें फंड्स के प्रदर्शन में भी हिस्सा मिल सके और उनकी सहभागिता बढ़े.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

4 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

4 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

4 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

8 hours ago