✕

होम / बिजनेस / SBI की बड़ी योजना: विदेशी बाजारों से ₹25,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

SBI की बड़ी योजना: विदेशी बाजारों से ₹25,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

शेयर बाजार में दबाव के बावजूद प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों ने SBI पर भरोसा जताया है और इसे BUY रेटिंग के साथ ₹915 से ₹950 तक का टारगेट प्राइस दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 में वैश्विक पूंजी बाजारों से बड़ी धनराशि जुटाने की तैयारी में है. बैंक ने लगभग ₹25,000 करोड़ ($3 बिलियन) की फंडिंग विदेशी करेंसी में जुटाने की मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बीच SBI ने हाल ही में अपनी मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे, डिविडेंड घोषणा और शेयर प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए हैं, जिन पर ब्रोकरेज हाउसों की सकारात्मक प्रतिक्रिया बनी हुई है. आइए जानते हैं इसका एसबीआई के शेयर पर क्या असर पड़ेगा? 

डॉलर या विदेशी करेंसी में इकट्ठा होगा फंड

बैंक ने 20 मई 2025 को हुई बैठक में FY2026 (वित्त वर्ष 2025-26) के दौरान $3 बिलियन (करीब ₹25,000 करोड़) जुटाने की मंजूरी दी है. SBI यह फंड पब्लिक ऑफर या प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जुटाएगा. बैंक ने बताया कि यह फंड US डॉलर या किसी अन्य बड़ी विदेशी करेंसी में, एक या एक से ज्यादा हिस्सों में जुटाया जाएगा.

मार्च तिमाही में मुनाफा घटा, सालाना आधार पर बढ़त 

SBI के मार्च तिमाही (Q4 FY2025) के परिणामों में 10% की गिरावट देखने को मिली है. बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹18,643 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹20,698 करोड़ था. हालांकि, बैंक की कुल आय में सुधार देखने को मिला और यह ₹1,43,876 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले साल Q4 FY2024 में ₹1,28,412 करोड़ थी.

ब्याज से हुई आय भी बढ़कर ₹1,19,666 करोड़ हो गई, जो कि पिछले वर्ष ₹1,11,043 करोड़ थी. पूरे वित्त वर्ष FY2025 में SBI का नेट प्रॉफिट ₹70,901 करोड़ रहा, जो FY2024 के ₹61,077 करोड़ से अधिक है.

डिविडेंड और एक्स-डेट की घोषणा

बैंक ने FY2025 के लिए ₹15.90 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए 16 मई 2025 को एक्स-डेट निर्धारित की गई थी.

शेयर पर दबाव, एक साल में 4% की गिरावट

SBI के शेयरों ने बीते एक साल में प्रदर्शन के लिहाज से थोड़ी नकारात्मक चाल दिखाई है. स्टॉक ने इस अवधि में करीब 4.3% का निगेटिव रिटर्न दिया है. मंगलवार को शेयर 1.20% गिरकर ₹785.35 पर बंद हुआ.

ब्रोकरेज फर्म्स की राय BUY रेटिंग बरकरार

1. मोतीलाल ओसवाल: ₹915 का टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने SBI पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹915 तय किया है. यह मौजूदा प्राइस से 16% की संभावित बढ़त को दर्शाता है. हालांकि, FY26 और FY27 के प्रॉफिट अनुमान में क्रमश: 4.6% और 5% की कटौती की गई है. बैंक की RoA और RoE क्रमश: 1.0% और 16.1% रहने का अनुमान है.

2. नुवामा: ₹950 का नया टारगेट

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने SBI के लिए BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹950 कर दिया है. यह मौजूदा स्तर से 20% तक के अपसाइड की संभावना दर्शाता है. नुवामा का कहना है कि SBI ने अन्य बैंकों की तुलना में बेहतर लोन ग्रोथ दिखाई है और लगातार गिरती मार्जिन को भी थाम लिया है.

3. सिस्टमैटिक्स: ₹940 का टारगेट

सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी SBI पर BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹940 रखा है, जो मौजूदा स्तर से 19% ऊपर है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

51 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

7 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

51 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago