होम / बिजनेस / सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के पॉलिसीधारकों को मिला SBI का 'सहारा' 

सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के पॉलिसीधारकों को मिला SBI का 'सहारा' 

सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी लेने वालों के लिए अच्छी खबर है. उनकी परेशानियों को दूर करने की जिम्मेदारी अब SBI को सौंपी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सहारा समूह की बीमा कंपनी सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के विलय को लेकर आ रही खबरों पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपना रुख स्पष्ट किया है. SBI ने कहा है कि यह विलय नहीं है, यह केवल संपत्तियों का हस्तांतरण है. SBI की सब्सिडियरी SBI Life ने सहारा लाइफ इंश्योरेंस (Sahara India Life Insurance) के पॉलिसीधारकों की देनदारियों और संपत्तियों के ट्रांसफर पर कहा है कि यह दो कंपनियों का विलय नहीं है. बता दें कि इंश्योरेंस रेगुलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने शुक्रवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SILIC) की लगभग 2 लाख बीमा की देनदारी के साथ संपत्तियों का तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण करने का निर्देश दिया था.

जल्द किया जाएगा संपर्क
SBI का कहना है कि एसबीआई लाइफ जल्द ही इन बीमाधारकों से संपर्क करेगा और सुगम लेनदेन के लिए संबंधित सूचना देगा. गौरतलब है कि सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस को 2004 में लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया गया था. हालांकि, कंपनी में फाइनेंशियल और गवर्नेंस से जुड़ी कई समस्याओं के बाद इंश्योरेंस रेगुलेटर ने कंपनी के बिजनेस को मैनेज करने के लिए 2017 में एक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था. IRDAI ने एक बयान में कहा कि SILIC को नियमों का पालन करने के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन कंपनी इसमें नाकाम रही और उसने पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया. इसलिए ये फैसला लिया गया है SBI लाइफ को यह कामकाज सौंपा जाए. 

अपने ग्राहकों जैसी देंगे सेवा
वहीं, IRDAI के आदेश के बाद एसबीआई लाइफ (SBI Life) ने लगभग 2 लाख बीमा देनदारियों को उसी उच्च स्तरीय सेवा और प्रतिबद्धता से देखने का आश्वासन दिया, जैसे वह अपने ग्राहकों को देखती है. SBI ने कहा कि हम इन सभी बीमाधारकों को अपने सिस्टम में एकीकृत करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम कर रहे हैं. पूर्ण एकीकरण में कुछ समय लग सकता है, इसलिए हम इन बीमाधारकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे हेल्पलाइन नंबर पर हमसे संपर्क करें या हमें ईमेल भेजें. गौरतलब है कि SBI Life देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की इंश्योरेंस कंपनियों में शुमार है.  

स्थिति पर रहेगी IRDAI की नजर
इससे पहले, इंश्योरेंस रेगुलेटर की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को हुई मीटिंग में यह फैसला किया गया कि SILIC के पॉलिसीधारकों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है. इसलिए अथॉरिटी ने कंपनी के लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस को तत्काल प्रभाव से किसी दूसरी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया. एसबीआई लाइफ को SILIC के पॉलिसीहोल्डर्स तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है. IRDAI ने यह भी कहा कि वो स्थिति पर नजर बनाए रखेगा और SILIC के पॉलिसीधारकों के हित में सभी जरूरी दिशानिर्देश देता रहेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

4 minutes ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

24 minutes ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

3 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें