✕

होम / बिजनेस / SBI ने लगाया बड़ा दांव, 7,500 करोड़ रुपये के टियर 2 बॉन्ड इश्यू की घोषणा

SBI ने लगाया बड़ा दांव, 7,500 करोड़ रुपये के टियर 2 बॉन्ड इश्यू की घोषणा

SBI का यह बॉन्ड इश्यू न केवल बैंक की पूंजी को मजबूत करेगा बल्कि निवेशकों के लिए एक स्थिर रिटर्न देने वाला विकल्प भी साबित हो सकता है. बेसल III मानकों के अनुरूप ऐसे बॉन्ड्स का उद्देश्य बैंकों की फाइनेंशियल मजबूती बढ़ाना होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पूंजी जुटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 6.93% कूपन रेट पर 7,500 करोड़ रुपये के टियर 2 बॉन्ड जारी किए हैं. ये बॉन्ड बेसल III मानकों के अनुरूप हैं और इन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है. बैंक द्वारा जारी ये अनसिक्योर्ड, टैक्सेबल और रिडीमेबल बॉन्ड दीर्घकालिक पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम माने जा रहे हैं.

1 करोड़ रुपये प्रति बॉन्ड की फेस वैल्यू

SBI द्वारा जारी किए गए इन बॉन्ड्स की फेस वैल्यू 1 करोड़ रुपये प्रति बॉन्ड रखी गई है. कुल 7,500 बॉन्ड जारी किए गए हैं, जिससे इश्यू साइज 7,500 करोड़ रुपये बनता है. इन बॉन्ड्स पर 6.93 प्रतिशत सालाना कूपन रेट तय किया गया है, जिसका भुगतान हर साल 20 अक्टूबर को किया जाएगा, जब तक बॉन्ड रिडीम नहीं किए जाते.

एक ही दिन में खुला और बंद हुआ इश्यू

इन बॉन्ड्स का इश्यू 17 अक्टूबर 2025 को खुला और इसी दिन बंद भी हो गया. आवंटन की तारीख 20 अक्टूबर 2025 रही. SBI ने इन बॉन्ड्स को सेबी (LODR) रेगुलेशन, 2015 के रेगुलेशन 30 और 51 के तहत जारी किया है.

बॉन्ड होंगे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट

बैंक ने इन बॉन्ड्स को BSE लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर लिस्ट करने का प्रस्ताव रखा है. इससे निवेशकों को माध्यमिक बाजार में भी इन बॉन्ड्स की खरीद-फरोख्त की सुविधा मिल सकेगी.

कॉल ऑप्शन के साथ 10 साल की अवधि

इन बॉन्ड्स की रिडेम्पशन डेट 20 अक्टूबर 2035 निर्धारित की गई है. हालांकि, बॉन्ड्स में एक कॉल ऑप्शन भी शामिल है, जिसके तहत SBI 5 साल पूरे होने के बाद और हर वर्षगांठ की तारीख पर उन्हें रिडीम कर सकता है.

अन्य प्रमुख जानकारियां 

1.  ISIN: INE062A08488

2.  इश्यू टाइप: नॉन-कन्वर्टिबल, टैक्सेबल, रिडीमेबल, सबऑर्डिनेटेड, अनसिक्योर्ड

3.  सिक्योरिटी स्टेटस: अनसिक्योर्ड

4. ब्याज भुगतान: हर साल 20 अक्टूबर को

5.  विशेषाधिकार: डिस्क्लोजर डॉक्युमेंट में उल्लेखित

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

8 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

12 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

14 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें