होम / बिजनेस / SBI ने किया कमाल! HDFC Bank, ICICI Bank के बाद ऐसा करने वाला तीसरा बैंक बना

SBI ने किया कमाल! HDFC Bank, ICICI Bank के बाद ऐसा करने वाला तीसरा बैंक बना

JM Financial ने 11 सितंबर को अपनी ‘Buy’ रेटिंग को जारी रखते हुए कहा था कि सिस्टमैटिक क्रेडिट ग्रोथ लगातार ऊपर जाने का फायदा हो रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राहुल ओबेरॉय: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक मुकाम हासिल किया. SBI का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, इस ऊंचाई को छूने वाला SBI देश का तीसरा बैंक बन गया है. इसके पहले HDFC Bank और ICICI Bank ये लैंडमार्क हासिल कर चुके हैं. 

आज SBI ने इंट्राडे के दौरान नया रिकॉर्ड हाई 578.50 रुपये बनाया है, और उसका मार्केट कैप 5.13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. जबकि HDFC Bank का मार्केट कैप 8.53 लाख करोड़ रुपये और ICICI Bank 6.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुका है

बाजार के जानकारों का मानना है कि FY22-24E के दौरान मजबूत लोन ग्रोथ, कम क्रेडिट कॉस्ट और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में सुधार के चलते SBI में FY23E और FY24E के दौरान कोर-PPOP (Pre-Provision Operating Profit) अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है. 

JM Financial ने 11 सितंबर को अपनी ‘Buy’ रेटिंग को जारी रखते हुए कहा था कि सिस्टमैटिक क्रेडिट ग्रोथ लगातार ऊपर जाने का फायदा हो रहा है इसलिए हम देख रहे हैं कि इसकी आउटपरफॉर्मेंस जारी रहेगी. SBI ने पिछले 5 सालों तक अपनी असेट/लायबिलिटी मार्केट शेयर की रक्षा की है और मजबूत कॉर्पोरेट क्रेडिट डिमांड के बढ़ते संकेतों के साथ ही हम SBI को उन सबसे अच्छे बैंकों में से एक के तौर पर देखते हैं जो आगे बढ़ रहे हैं. ब्रोकरेज ने  SBI के लिए 660 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो कि मौजूदा शेयर प्राइस से 15 परसेंट ऊपर है.  

ईयर- टू - डेट (YTD) आधार पर  SBI का शेयर 14 सितंबर तक 24 परसेंट तक बढ़ चुका है. दूसरे बैंक जैसे Bank of Baroda, The Federal Bank, IndusInd Bank और AU Small Finance Bank 30 से 70 परसेंट तक चढ़े हैं. 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स और BSE Bankex YTD आधार पर  3.82 परसेंट और 15 परसेंट बढ़े हैं. 

SBI के ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग असेट्स (GNPA) को लेकर JM Financial का कहना है कि SBI ने कोविड के दौरान काफी बेहतर किया है.
GNPA, NNPA, रीस्ट्रक्चरिंग में 3.9  परसेंट, 1.0 परसेंट और 1.0 परसेंट (-142bps, -77bps, -1bps YoY) का सुधार देखने को मिला है. ब्रोकरेज का कहना है कि हम किसी भी तरह का असेट क्वालिटी रिस्क नहीं देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि  NPA अनुपात आगे भी सुधरेंगे. 

Centrum Broking के AVP- डेरिवेटिव और टेक्निकल रिसर्च, नीलेश जैन का कहना है कि हम भी SBI को लेकर काफी पॉजिटिव हैं, हमारा टारगेट प्राइस 600 रुपये प्रति शेयर का है. BT TV की साक्षी बत्रा के साथ एक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि हम टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 650 रुपये कर सकते हैं. बैंक के लिए पूरा सेटअप पॉजिटिव है. 

VIDEOS: Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

LightFury Games ने जुटाए $11 मिलियन, धोनी समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने किया निवेश

इस बड़े फंडिंग राउंड के साथ LightFury Games ने भारत के गेमिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक मजबूत पहचान बनाई है.

29 minutes ago

अप्रैल में भारत की इकोनॉमी को रफ्तार, कॉम्पोजिट PMI 58.3 पर पहुंचा; मैन्युफैक्चरिंग में जोरदार उछाल

अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़कर 55.9 पर पहुंच गया, जो मार्च में 53.9 था. वहीं सर्विस PMI भी बढ़कर 57.9 हो गया, जो पहले 57.5 था.

2 hours ago

1 मई से बदल जाएगा ऑनलाइन गेमिंग का नियम, सरकार ने लागू किया नया रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

नए नियमों के तहत गेम्स का अनिवार्य पूर्व-पंजीकरण समाप्त कर दिया गया है. हालांकि शर्त यह है कि कोई भी गेमिंग प्लेटफॉर्म ऐसी सेवाएं न दे जिससे यूजर्स या बच्चों को किसी तरह का नुकसान हो.

4 hours ago

जियो फाइनेंशियल और एलियांज का बड़ा करार, भारत में बनेगा 50:50 बीमा जॉइंट वेंचर

कंपनियों के संयुक्त बयान के अनुसार, इस प्रस्तावित उद्यम की घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी. यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यापक वितरण नेटवर्क को एलियांज की वैश्विक बीमा विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगा.

4 hours ago

टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही मुनाफा 16% बढ़ा, 36 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड घोषित

कंपनी के अनुसार, चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 1,354 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, राजस्व सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर 56,815 करोड़ रुपये रहा.

5 hours ago


बड़ी खबरें

AU बैंक की नई दरें लागू, जानें FD, RD और सेविंग्स पर कितना मिलेगा रिटर्न

यह बढ़ोतरी खासतौर पर 12 से 36 महीने की FD और 36 महीने तक की RD पर लागू होगी, जो निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय अवधि मानी जाती है.

2 hours ago

LightFury Games ने जुटाए $11 मिलियन, धोनी समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने किया निवेश

इस बड़े फंडिंग राउंड के साथ LightFury Games ने भारत के गेमिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक मजबूत पहचान बनाई है.

29 minutes ago

महाराष्ट्र में 2.56 लाख करोड़ का मेगा निवेश, 1 लाख से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुला

इन प्रोजेक्ट्स से MSME को भी बड़ा लाभ मिलेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

7 hours ago

अप्रैल में भारत की इकोनॉमी को रफ्तार, कॉम्पोजिट PMI 58.3 पर पहुंचा; मैन्युफैक्चरिंग में जोरदार उछाल

अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़कर 55.9 पर पहुंच गया, जो मार्च में 53.9 था. वहीं सर्विस PMI भी बढ़कर 57.9 हो गया, जो पहले 57.5 था.

2 hours ago

1 मई से बदल जाएगा ऑनलाइन गेमिंग का नियम, सरकार ने लागू किया नया रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

नए नियमों के तहत गेम्स का अनिवार्य पूर्व-पंजीकरण समाप्त कर दिया गया है. हालांकि शर्त यह है कि कोई भी गेमिंग प्लेटफॉर्म ऐसी सेवाएं न दे जिससे यूजर्स या बच्चों को किसी तरह का नुकसान हो.

4 hours ago