✕

होम / बिजनेस / नहीं रहे Samsung Electronics के Co-CEO हान जोंग-ही, दिल का दौरा पड़ने से निधन

नहीं रहे Samsung Electronics के co-CEO हान जोंग-ही, दिल का दौरा पड़ने से निधन

हान जोंग-ही सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के दो सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (को-सीईओ) में से एक थे. वे कंपनी के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस डिवीजन के प्रमुख थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के को-सीईओ हान जोंग-ही का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, उनकी उम्र 63 वर्ष थी. कंपनी ने उनके निधन की पुष्टि की है. हान कंपनी के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस विभाग को संभालते थे. वहीं दूसरे को-सीईओ जून यंग-ह्यून चिप बिजनस का काम देखते थे. सैमसंग ने अभी तक हान के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है.

कौन थे हान जोंग-ही?

हान जोंग-ही ने 1988 में इन्हा यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद सैमसंग में काम करना शुरू किया था। साल 2011 से 2013 तक वह कंपनी के प्रोडक्ट आर एंड डी टीम के हेड थे। हान ने 2017 में विजुअल डिस्प्ले बिजनस की जिम्मेदारी संभाली थी। 2021 में उन्हें वाइस चेयरमैन और सीईओ बनाया गया था। लोकल मीडिया के मुताबिक उन्हें कंपनी के टीवी बिजनस को ऊंचाई पर ले जाने का श्रेय दिया जाता है।

AI और इनोवेशन में भी था बड़ा योगदान

हाल ही में हान सैमसंग के गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और होम अप्लायंसेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को शामिल करने की पहल कर रहे थे. उनकी लीडरशिप में कंपनी ने फ्रिज, वॉशिंग मशीन और वैक्यूम क्लीनर में भी AI चिप्स लगाने की शुरुआत की थी.

वहीं अब उनके आकस्मिक निधन से सैमसंग को बिजनेस स्ट्रेटजी, मार्केटिंग और होम अप्लायंसेज डिवीजन में झटका लग सकता है. खासतौर पर तब जब कंपनी को ग्लोबल ट्रेड वार्स, टैरिफ अनिश्चितताओं और मंदी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि कंपनी ने अभी तक हान के उत्तराधिकारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

कितनी है नेटवर्थ?

सैमसंग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हान जोंग-ही की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई. analyticsinsight.net के मुताबिक 30 नवंबर, 2024 तक हान की कुल नेटवर्थ लगभग $971,291 थी. वेबसाइट simplywall.st के मुताबिक उनका सालाना पैकेज 6.90 अरब वॉन (लगभग $48.3 लाख) था. पिछले साल के दौरान सैमसंग के शेयर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले टेक शेयरों में से एक हैं. हान का कहना था कि कंपनी तेजी से विकसित हो रहे एआई सेमीकंडक्टर बाजार को पर्याप्त रूप से जवाब देने में विफल रही.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago