होम / बिजनेस / मंदी की आहट के बीच यह अमेरिकी कंपनी भारत में करने वाली है बंपर भर्तियां

मंदी की आहट के बीच यह अमेरिकी कंपनी भारत में करने वाली है बंपर भर्तियां

Salesforce India के ऑफिस भारत में मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और जयपुर में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरी दुनिया मंदी की आहट से फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है, वहीं एक ऐसी IT कंपनी भी है, जो भारत में 2500 लोगों की भर्तियां करने वाली है. अमेरिकी क्लाउड बेस्ड सॉफ्टवेयर कंपनी Salesforce भारत में जनवरी, 2023 तक 2500 और लोगों की भर्तियां करेगी. ऐसा कंपनी की चेयरपर्सन और CEO अरुंधति भट्टाचार्य का कहना है.

अभी 7,500 लोग करते हैं काम
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कंपनी का हेडकाउंट अभी 7,500 है, जिसे जनवरी, 2023 तक बढ़ाकर 10,000 तक ले जाना है. उन्होंने कहा, "भारत में Salesforce के लिए फोकस क्षेत्र बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा, विनिर्माण, सेवाएं और सामाजिक सेवाएं हैं. भारत में अभी हमारा हेडकाउंट 7,500 है, जो जनवरी, 2023 के अंत तक 10,000 हो जाएगा."

भारत में कहां-कहां है ऑफिस
आपको बता दें कि Salesforce India के ऑफिस भारत में मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और जयपुर में हैं. कोविड के बाद के वर्क फ्रॉम होम कल्चर पर भट्टाचार्य ने कहा, "हम जल्द देखेंगे कि अधिक संख्या में लोग ऑफिस से काम कर रहे हैं. यदि आप उन्हें कार्यालय में आने और एक-दूसरे से कनेक्ट करने के लिए नहीं कहते हैं, तो ऑर्गेनाइजेशन का डीएनए बनाना और अधिक कठिन हो जाता है."

क्यों जरूरी है ऑफिस से काम करना?
उन्होंने आगे कहा, "Hybrid Working जरूरी है, लेकिन जब आप घर में काम करते हैं तो वहां कई जनरेशन के लोग रहते हैं. जगह की कमी भी होती है. इस कारण कई लोगों के लिए वर्क फ्रॉम होम करना बहुत मुश्किल का काम होता है." उन्होंने कहा कि कंपनी वर्क फ्रॉम होम पूरी तरह से बंद नहीं करेगी, लेकिन कंपनी के गोल को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्टाफ को ऑफिस से काम करना होगा.

मंदी की आहट के बीच फेडरल रिजर्व ने भी बढ़ाए ब्याज दर
आपको बता दें कि गुरुवार को ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मंदी की आशंका के बीच ब्याज दरों में 0.75 परसेंट का इजाफा कर दिया है. ये लगातार तीसरी बार है जब फेड ने ब्याज दरों में 0.75 परसेंट की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही सेंट्रल बैंक का बेंचमार्क फंड रेट बढ़कर अब 3-3.25 परसेंट पहुंच गया है, जो कि 2008 में आई मंदी के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. एक तरह से फेड की इतनी आक्रामक पॉलिसी 1990 के बाद देखने को मिल रही है. फेडरल रिजर्व इस साल अबतक लगातार 5 बार ब्याज दरों में इजाफा कर चुका है जबकि इस अभी दो पॉलिसी आना और बाकी है. 

ऐसे में यदि कोई कंपनी, जिसका संबंध अमेरिका से हो और वह कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करना चाह रही है तो कर्मचारियों के बीच एक पॉजिटिव और निडर माहौल बनता है.

VIDEO : कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

4 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

4 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

4 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

8 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

4 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

4 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

4 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.