होम / बिजनेस / JSW और MG Motor के मामले में आया नया मोड़, जानिये क्या है पूरा मामला?

JSW और MG Motor के मामले में आया नया मोड़, जानिये क्या है पूरा मामला?

ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई जिनमें दावा किया गया था कि MG Motor India का अधिग्रहण करने के लिए JSW, SAIC के साथ बातचीत कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में खबर आ रही थी कि सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) की अध्यक्षता वाली JSW, MG मोटर इंडिया (JSW Motor India) का अधिग्रहण कर सकती है. अब इस मामले में JSW द्वारा आधिकारिक रूप से बयान जारी कर ऐसे सभी दावों और रिपोर्टों को झुठला दिया गया है. 

JSW ने रिपोर्ट्स को झुठलाया
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों के दौरान ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं,  जिनमें दावा किया जा रहा था कि MG मोटर इंडिया (MG Motor India) का अधिग्रहण करने के लिए SAIC के साथ बातचीत कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो MG मोटर इस डील के पूरा होने के बाद भी एक चाइनीज कंपनी ही रहेगी और यह डील कई चरणों में पूरी होगी. देश के जाने-माने व्यावसायिक अखबार में एक आर्टिकल छापा गया था और यह कहा गया था JSW, MG मोटर का अधिग्रहण करने के बारे में विचार कर रही है. अब JSW ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि खबरों में JSW को लेकर जिस तरह के दावे किये जा रहे हैं, JSW ऐसी किसी भी बातचीत का हिस्सा है नहीं है और न ही कंपनी के बोर्ड या फिर किसी कमेटी द्वारा ऐसा कोई सुझाव प्रस्तावित किया गया है.

JSW को पता हैं अपने दायित्व
इसके साथ ही JSW ने यह भी कहा है कि वह अपने दायित्वों को जानती है और यदि भविष्य में ऐसा कुछ भी होता है जिससे कंपनी के कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन या फिर स्टॉक की कीमतों पर प्रभाव पड़ेगा तो वह इस बारे में अपने शेयरहोल्डर्स को जानकारी जरूर देगी. पिछले हफ्ते एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि JSW दिवाली के आस-पास MG मोटर इंडिया के अधिग्रहण के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा भी कर सकती है. साथ ही रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था JSW और SAIC मिलकर नई कंपनी के तहत इलेक्ट्रिक कारों को जनवरी 2024 से मार्केट में उतारेगी.

रिपोर्ट में कही गई थीं ये बातें
इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि शुरूआती तौर पर सज्जन जिंदल की अध्यक्षता वाली कंपनी MG मोटर इंडिया (MG Motor India) में 32-35% हिस्सेदारी प्राप्त कर सकती है और SAIC के पास कंपनी की लगभग 51% हिस्सेदारी रहेगी. इसके बाद JSW द्वारा MG मोटर इंडिया की 38-40% हिस्सेदारी प्राप्त की जायेगी और अंतत: JSW द्वारा MG मोटर में 51% की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली जायेगी.
 
यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2023: ECI ने किया ऐलान, जानें 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

42 minutes ago