✕

होम / बिजनेस / रुपये को मिलेगा मजबूती, RBI करेगा फॉरेक्स रिजर्व का आदान-प्रदान

रुपये को मिलेगा मजबूती, RBI करेगा फॉरेक्स रिजर्व का आदान-प्रदान

रुपये की गिरावट और शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच, भारतीय रिजर्व बैंक का यह कदम आर्थिक स्थिरता लाने में मदद कर सकता है. इससे बैंकों को लिक्विडिटी में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डॉलर के मुकाबले रुपये में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिल रही है. यह तब हो रहा है जब देश की अर्थव्यवस्था में हल्की नरमी बनी हुई है और अमेरिकी से लेकर भारतीय शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर चल रहा है. इस स्थिति से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है. RBI अब रुपये को संभालने के लिए विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) के रिजर्व की अदला-बदली प्रक्रिया के तहत काम करेगा.

RBI का 10 अरब डॉलर डालने का निर्णय

RBI का कहना है कि वह इस महीने के अंत तक करीब 10 अरब डॉलर (लगभग 87,300 करोड़ रुपये) बैंकों में डालने जा रहा है. यह राशि फॉरेक्स रिजर्व की अदला-बदली के तहत बैंकों को दी जाएगी. आरबीआई का यह कदम रुपये और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

रुपये और अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

इस कदम से एक पंथ-दो काज वाला काम होगा. जहां एक ओर बैंकों में लिक्विडिटी बेहतर होगी, वहीं दूसरी ओर इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. केंद्रीय बैंक ने यह भी बताया कि यह राशि 36 महीने की अवधि के लिए बैंकों में डाली जाएगी. इसके लिए 24 मार्च को नीलामी आयोजित की जाएगी, जहां बैंकों से डॉलर का आदान-प्रदान किया जाएगा.

मुद्रा अदला-बदली की प्रक्रिया

आरबीआई का यह भी कहना है कि मुद्रा की यह अदला-बदली प्रक्रिया साधारण तरीके से होगी. इस दौरान, एक कमर्शियल बैंक रिजर्व बैंक को अमेरिकी डॉलर बेचेगा. इसके बाद, अदला-बदली की अवधि के अंत में वह बैंक रिजर्व बैंक से उतनी ही मात्रा में डॉलर खरीदने के लिए सहमत होगा. इससे बैंकों को अपने पास पड़े फॉरेक्स के बदले भारतीय रुपये में नकद मिलेगा, जिससे उनकी लिक्विडिटी स्थिति बेहतर होगी.

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

हाल ही में, फॉरेक्स मार्केट में रुपया 87.24 प्रति डॉलर के कमजोर स्तर पर खुला था. ट्रेडिंग के दौरान यह 87.16 प्रति डॉलर तक गया, लेकिन अंत में यह 87.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 38 पैसे की गिरावट है. यह एक महीने में रुपये की सबसे बड़ी गिरावट रही. इससे पहले, 5 फरवरी को भी रुपया डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपया 17 पैसे बढ़कर 86.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

14 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago