होम / बिजनेस / अखबार बेचकर 250 रुपये कमाने वाले ने खड़ी की मिलियन डॉलर फैशन कंपनी 

अखबार बेचकर 250 रुपये कमाने वाले ने खड़ी की मिलियन डॉलर फैशन कंपनी 

सिड नायडू के सफर की शुरुआत एक अखबार बेचने वाले से हुई, जहां उन्‍हें मात्र 250 मिलते थे लेकिन ये उनकी योग्‍यता और शक्ति ही थी जिसके दम पर आज उन्‍होंने मल्टीमिलियन-डॉलर फैशन कंपनी खड़ी कर दी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वैसे तो जिन लोगों ने बिजनेस की दुनिया में अपना मुकाम हासिल किया है उन्‍होंने बहुत कड़ा संघर्ष किया है. किसी ने उधार लेकर अपना कारोबार शुरू किया है तो किसी ने छोटे से छोटा काम करके अपने संघर्ष के दिनों को आगे बढ़ाया है.  लेकिन ये स्‍टोरी एक ऐसे शख्‍स की है जिसने अपने जीवन के संघर्ष की शुरुआत 250 रुपये महीने में अखबार बेचकर की और आज उसने एक मल्‍टीबिलियन कंपनी सिड प्रोडक्‍शन खड़ी कर दी है. ये कंपनी अलग-अलग ब्रैंड के लिए शूट करती है जिसके बदले उन्‍हें करोड़ों की फीस मिलती है. आज बात सिड नायडू की जो एक सेल्‍फ मेड परसन हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि सिड ने केवल 10वीं कक्षा की शिक्षा के साथ यह सब हासिल किया है.

परिवार के गुजारे के लिए बेचना पड़ा अखबार
सिड के जीवन में वर्ष 2007 में ऐसा दौर आया जब उनके परिवार पर संकट आन पड़ा. 2007 में उनके पिता के निधन के बाद परिवार की मासिक आय 1500 रुपये घर चलाने के लिए बेहद कम पड़ने लगी, इसके बाद उन्‍हें परिवार के संकट को कम करने के लिए कुछ करना था. ऐसे में उन्‍होंने अखबार बेचना शुरू कर दिया. समाचार बेचकर वो हर महीने 250 रुपये कमाते थे. हालांकि इसमें भी वो पढ़ाई नहीं कर सकते थे. ऐसे में 10 वीं पास करने के बाद उन्‍होंने ऑफिस-बाय की नौकरी कर ली. जहां से उन्‍हें 3000 रुपये की आय हो जाती थी इसे वो अपनी मां को दे दिया करते थे.

कई जगह उन्‍हें करना पड़ा काम 
सिड अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालने के लिए हमेशा सोचा करते थे. सिड की दिलचस्‍पी फैशन की दुनिया में थी. इसके बाद उन्‍होंने कॉफीहाउस में नौकरी कर ली. लेकिन वहां से वो एक मॉल के रिटेल शॉप में नौकरी शुरू करने चले गए. जहां से उन्‍होंने फैशन और लाइफस्‍टाइल को लेकर काफी चीजें सीखी. इससे उन्‍हें फैशन और इवेंट मैनेजमेंट की गहरी समझ हो गई. यहां से उन्‍होंने अपने करियर को और आगे बढ़ा लिया. 

फैशन उद्योग में नई ऊंचाइयों को छूना
फैशन और इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में दृढ़ संकल्प और लगातार बढ़ते नेटवर्क के साथ, सिड ने अपने लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया. उन्‍हानें सिड प्रोडक्‍शन के नाम से अपने बिजनेस की शुरुआत कर दी. रिटेल स्‍टोर में काम करते हुए हासिल हुए अनुभव से उन्‍होंने फैशन इंडस्‍ट्री में अपने बिजनेस का विस्‍तार कर दिया. उनके लचीले व्‍यवहार और बेहतरी एंटरप्रिन्‍योरशिप के बूते सिड का कारोबार तेजी से आगे बढ़ा. सिड नायडू की यात्रा उन महत्वाकांक्षी लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है जो सपने देखने का साहस करते हैं. एक अखबार बेचने से लेकर अपनी साधारण शुरुआत से आज फैशन की दुनिया में एक नामी शख्‍स बनने तक का उनका सफर बेहतरीन है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

56 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

56 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago