✕

होम / बिजनेस / RIL का मुनाफा बढ़ा: दूसरी तिमाही में 9.7% उछाल, लाभ ₹18,165 करोड़ पर पहुंचा

RIL का मुनाफा बढ़ा: दूसरी तिमाही में 9.7% उछाल, लाभ ₹18,165 करोड़ पर पहुंचा

जियो और रिटेल सेगमेंट में लगातार बढ़त तथा तेल-रसायन कारोबार में सुधार कंपनी की आगे की वृद्धि संभावनाओं को मजबूत बनाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का शुद्ध लाभ 9.7 फीसदी बढ़कर ₹18,165 करोड़ पर पहुंच गया. यह एक साल पहले की समान अवधि में ₹16,563 करोड़ था.

डिजिटल और खुदरा कारोबार बना सहारा

कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में दूरसंचार, डिजिटल सेवाओं और खुदरा कारोबार के बेहतर प्रदर्शन ने आय को सहारा दिया. वहीं तेल से रसायन (O2C) कारोबार में सुधार ने भी कंपनी के राजस्व को मजबूती दी.

कुल बिक्री में 10% की बढ़ोतरी

रिलायंस की समेकित शुद्ध बिक्री दूसरी तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर ₹2.55 लाख करोड़ रही, जो पिछली तिमाही में ₹2.32 लाख करोड़ थी. सालाना आधार पर यह वृद्धि 4.5 फीसदी की रही. कंपनी का यह प्रदर्शन ब्लूमबर्ग के अनुमानित ₹2.49 लाख करोड़ से बेहतर रहा.

एबिटा में 14.6% की बढ़ोतरी

रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने जियो, खुदरा और ओ2सी कारोबार के दम पर शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि “समेकित एबिटा में साल-दर-साल 14.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जो चुस्त संचालन और भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है.”

जियो का मुनाफा 13% बढ़ा

कंपनी के दूरसंचार और डिजिटल कारोबार, जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर ₹7,379 करोड़ हो गया. वहीं कच्चे माल की लागत 0.5 फीसदी घटकर ₹1.06 लाख करोड़ रही. हालांकि कंपनी का शुद्ध लाभ ब्लूमबर्ग के लगभग ₹18,900 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम रहा. लेकिन बिक्री के मोर्चे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन ने बाजार को सकारात्मक संकेत दिए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

8 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

12 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

14 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें