होम / बिजनेस / RIL Q2 Results: उम्मीद से खराब कंसो मुनाफा लेकिन रेवेन्यू में 34% का इजाफा

RIL Q2 Results: उम्मीद से खराब कंसो मुनाफा लेकिन रेवेन्यू में 34% का इजाफा

RIL के चेयरमैन ने कंपनी के नतीजों पर कहा "हमारे O2C बिजनेस का प्रदर्शन कम मांग और डाउनस्ट्रीम केमिकल प्रोडक्ट्स में कमजोर मार्जिन वातावरण को दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किये. सितंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे (consolidated net profit) में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि बाजार को उम्मीद थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज कंसोलिडेटेड प्रॉफिट और रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज करेगी. 

RIL के सितंबर तिमाही के नतीजे
बाजार की उम्मीदों के उलट RIL का सितंबर तिमाही में कंसो नेट प्रॉफिट 0.2% (YoY) गिरकर ₹13,656 रहा है, पिछले साल दूसरी तिमाही में ये आंकड़ा ₹13,680 करोड़ रुपये रहा था. रिफाइंड ईंधन पर विंडफॉल गेन टैक्स और कमजोर रिफाइनिंग के चलते कंपनी के मुनाफे में ये गिरावट आई है. दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनिंग ऑयल कॉम्प्लेक्स चलाने वाली Reliance रेवेन्यू में 33.7% (YoY) का उछाल दर्ज किया गया है, ये ₹1.74 लाख करोड़ से बढ़कर ₹2.32 करोड़ हो गया है. रेवेन्यू के मामले में RIL ने बाजार की उम्मीदों से बेहतर आंकड़े दिये हैं.

O2C में ग्रोथ
ऑयल टू केमिकल बिजनेस ( O2C segment) ने सितंबर तिमाही में 33% (YoY) की ग्रोथ दर्ज की है, ये  पिछले साल की दूसरी तिमाही में ₹1.2 लाख करोड़ से बढ़कर ₹1.41 लाख करोड़ हो गया है. ये बिजनेस सितंबर तिमाही में RIL की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का करीब 69 परसेंट था.  O2C सेगमेंट का EBITDA 5.9% गिरकर ₹11,968 करोड़ रहा है. 

रिटेल और डिजिटल बिजनेस का प्रदर्शन
इसके अलावा RIL के रिटेल बिजनेस का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 43% बढ़कर ₹64,936 करोड़ रुपये रहा है. Reliance Jio Infocomm के तहत डिजिटल सर्विस बिजनेस का रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹29,558 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. हालांकि रिटेल और डिजिटल बिजनेस के ऑपरेशन प्रदर्शन में शानदार सुधार देखने को मिला है. रिटेल बिजनेस का EBITDA 51% बढ़कर ₹4,414 करोड़ रहा है, जबकि डिजिटल सर्विस का EBITDA 29% बढ़कर ₹12,291 करोड़ रुपये रहा है. 

नतीजों पर मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन ने कंपनी के नतीजों पर कहा "हमारे O2C बिजनेस का प्रदर्शन कम मांग और डाउनस्ट्रीम केमिकल प्रोडक्ट्स में कमजोर मार्जिन वातावरण को दर्शाता है. परिवहन ईंधन मार्जिन पिछले साल की तुलना में बेहतर था, लेकिन क्रमिक रूप से काफी कम था. घरेलू मार्केट में स्थिर सप्लाई और कम उठापटक को सुनिश्चित करने के लिए तिमाही के दौरान विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क की शुरुआत से सेगमेंट का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ. हमारे घरेलू तेल और गैस कारोबार ने KG D6 ब्लॉक में 19 MMSCMD स्तरों पर उत्पादन को बनाए रखते हुए मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है, जिससे देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा में शानदार इजाफा हुआ है, हमें भरोसा है कि वर्ष के अंत तक एमजे फील्ड्स को चालू कर लेंगे."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

18 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago