✕

होम / बिजनेस / Reliance ने DP World से मिलाया हाथ, रेल मार्ग के जरिए कार्बन उत्सर्जन कम करने की बड़ी पहल!

Reliance ने DP World से मिलाया हाथ, रेल मार्ग के जरिए कार्बन उत्सर्जन कम करने की बड़ी पहल!

Reliance और DP World की यह साझेदारी न केवल लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा बदलाव लाएगी, बल्कि भारत के ग्रीन इनिशिएटिव को भी समर्थन देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने एक अहम कदम उठाते हुए दुबई की लॉजिस्टिक कंपनी DP World के साथ साझेदारी की है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य माल ढुलाई को सड़क से रेल मार्ग की ओर स्थानांतरित करना है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कमी आएगी.

रिलायंस और DP World की पार्टनरशिप

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लिए एक इनोवेटिव लॉजिस्टिक सॉल्यूशन पेश किया है. इस साझेदारी के तहत रिलायंस के जामनगर संयंत्र को अहमदाबाद के अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (ICD) और फिर मुंद्रा बंदरगाह से जोड़ा जाएगा. इससे पहले, मुंद्रा से जामनगर और फिर वापस मुंद्रा तक प्रत्येक कंटेनर को लगभग 700 किलोमीटर सड़क मार्ग से ले जाया जाता था, जिससे भारी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन होता था. अब इस मार्ग को रेल नेटवर्क से जोड़कर माल ढुलाई की जाएगी, जिससे लॉजिस्टिक ऑपरेशन्स अधिक पर्यावरण के अनुकूल और कुशल बनेंगे.

रेलवे नेटवर्क से होगा ये फायदा

DP World के बयान के मुताबिक, इस नए समाधान से अहमदाबाद-जामनगर-मुंद्रा का लगभग 700 किलोमीटर लंबे मार्ग रेल मार्ग में तब्दील हो गया है.

- यह इंटीग्रेटेड रेल सेवा एक बार में 1,260 टन तक माल का परिवहन कर सकती है.
- इससे 45 कंटेनरों को एक साथ ले जाने की क्षमता होगी.
- सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होने से वाहनों की जरूरत घटेगी, जिससे ईंधन की खपत और प्रदूषण में कमी आएगी. 

DP World मरीन सर्विसेज के वैश्विक मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश राज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह समाधान रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) की प्रतिबद्धताओं को मजबूत करता है और उनकी बढ़ती परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है.  

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बयान

रिलायंस इंडस्ट्रीज में पेट्रोकेमिकल खंड के परिचालन प्रमुख रविकुमार नायर ने इस बदलाव को एक क्रांतिकारी कदम बताया. उन्होंने कहा कि सड़क से रेल परिवहन में बदलाव ने हमारे संचालन को अधिक कुशल बनाया है और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद की है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर प्रदर्शन

मुकेश अंबानी की अगुवाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी हुई है. इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में सकारात्मक असर देखा गया. रिलायंस का शेयर शुक्रवार को BSE पर 0.62% की बढ़त के साथ 1,276.45 रुपये पर बंद हुआ. निवेशकों ने इस खबर को सकारात्मक संकेत माना, जिससे स्टॉक में तेजी आई.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago