होम / बिजनेस / महंगाई का लगा एक और डंक, आम आदमी की थाली से गायब हुआ चावल

महंगाई का लगा एक और डंक, आम आदमी की थाली से गायब हुआ चावल

गेहूं के बाद ज्यादातर भारत में चावल ही मुख्य भोजन होता है. इसकी कीमतों में अभी और वृद्धि होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः बांग्लादेश, ईरान, इराक और सऊदी अरब से अधिक मांग और कई राज्यों में धान के रकबे में कमी के कारण जून की शुरुआत से चावल की सभी किस्मों की कीमतों में 30% तक की वृद्धि हुई है. इससे लोगों को महंगाई का एक और डंक लगने की संभावना है, क्योंकि आम आदमी की प्लेट से चावल भी गायब हो रहा है. गेहूं के बाद ज्यादातर भारत में चावल ही मुख्य भोजन होता है. इसकी कीमतों में अभी और वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि कई राज्यों में इस बार धान की पैदावार काफी कमजोर हुई है. 

13.3 फीसदी कम है पैदावार

खरीफ सीजन में इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रमुख उत्पादक राज्यों में किसानों ने धान का रकबा काफी कम किया है.  पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 29 जुलाई तक देश भर में यह रकबा 13.3 फीसदी कम था. कम बारिश के कारण ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी कम बुवाई हुई है. इससे जहां अनाज उत्पादन में कमी के बारे में चिंता बढ़ गई है, वहीं उच्च निर्यात मांग ने कीमतों को और बढ़ा दिया है. 

अकेले इस चावल की कीमतों में मांग कम 

चावल की एक किस्म जिसको ज्यादातर घरों में पसंद किया जाता है, सोना मसूरी, उसकी कीमतों में भी 20 फीसदी की वृद्धि हो गई है. चावल की सभी किस्मों की कीमतों में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है. चावल की रत्न किस्म जिसकी कीमत ₹26 प्रति किलोग्राम थी, बढ़कर ₹33 प्रति किलोग्राम हो गई है. बासमती चावल की कीमत भी लगभग 30 फीसदी बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम से 80 रुपये हो गई है, क्योंकि ईरान, इराक और सऊद अरब से मांग बहुत मजबूत है. 

छह राज्यों में 37 लाख हेक्टेयर कम हुआ रकबा

29 जुलाई की स्थिति के अनुसार, छह उत्तरी और पूर्वी राज्यों में धान की खेती का रकबा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 37 लाख हेक्टेयर कम है. यह घाटा भारत के खरीफ धान के रकबे का दसवां हिस्सा 39.7 मिलियन हेक्टेयर के करीब है. 2.6 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज पर, कम रकबे ने करीब 10 मिलियन टन उत्पादन को दांव पर लगा दिया है. वित्त वर्ष 2022 में भारत में चावल का उत्पादन 130 मिलियन टन था, और निर्यात 21 मिलियन टन था. देश में मौजूदा खरीफ सीजन में 11.2 करोड़ टन चावल के उत्पादन का लक्ष्य है.

VIDEO: भारत में Youtube के यूजर्स की संख्या में हुआ 2.7 गुना इजाफा, ये है वजह


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

36 minutes ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

1 hour ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

36 minutes ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

50 minutes ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago