होम / बिजनेस / महंगाई के मोर्चे पर 'आंकड़ों' में राहत, 15 महीने के निचले स्तर पर आई Inflation

महंगाई के मोर्चे पर 'आंकड़ों' में राहत, 15 महीने के निचले स्तर पर आई Inflation

रिटेल महंगाई दर अब गिरकर 5.66 प्रतिशत पर आ गई है. मुख्य रूप से खाने का सामान सस्ता होने से महंगाई दर में कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के मोर्चे पर आंकड़ों में कुछ राहत मिली है. मार्च महीने में देश में रिटेल महंगाई दर (Inflation Rate) में कमी आई है. इसे 'आंकड़ों में राहत' इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि दुकानदारों की रेट लिस्ट में जिस वस्तु के दाम चढ़ जाते हैं, उनके नीचे उतरने के मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. रिटेल महंगाई दर मार्च में 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है. यह मोदी सरकार और रिजर्व बैंक के लिए सबसे ज्यादा राहत भरी खबर है, क्योंकि महंगाई के बढ़ते आंकड़े ने दोनों को परेशान कर रखा था. 

इस वजह से आई कमी 
रिटेल महंगाई दर अब गिरकर 5.66 प्रतिशत पर आ गई है. मुख्य रूप से खाने का सामान सस्ता होने से महंगाई दर में कमी आई है. मार्च में मुद्रास्फीति का आंकड़ा RBI के संतोषजनक स्तर की ऊपरी सीमा 6% के भीतर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति (Inflation) फरवरी 2023 में 6.44 प्रतिशत और एक साल पहले मार्च में 6.95% थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, खाद्य उत्पादों की मुद्रास्फीति मार्च में 4.79% रही. फरवरी में यह 5.95 प्रतिशत और एक साल पहले इसी अवधि में 7.68% थी.

2023-24 के लिए अनुमान
मुख्यतौर पर अनाज, दूध और फलों के दामों में बढ़ोतरी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में 5.7 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी 2023 में 6.4 फीसदी हो गई थी. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के 5.2 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया है. पिछले आंकड़ों की बात करें, तो सितंबर 2022 में रिटेल महंगाई दर 7.41%, अक्टूबर में 6.77%, नवंबर में 5.88%, दिसंबर में 5.72%, जनवरी 2023 में 5.72% और फरवरी में 5.72% रही थी.

पहली बार दिया स्पष्टीकरण 
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने महंगाई के नाम पर कई बार कर्ज महंगा किया है. इस बार भी माना जा रहा था कि RBI रेपो रेट में इजाफा कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. RBI के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि उसे महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर सरकार को स्पष्टीकरण देना पड़ा है. हालांकि, रिजर्व बैंक ने अपने स्पष्टीकरण में क्या बताया है, इसकी जानकारी उस आम आदमी को नहीं दी गई है, जो महंगाई से सबसे ज्यादा पीड़ित है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.