होम / बिजनेस / अब FPO को लेकर Adani Group पर लगा ये बड़ा आरोप, सुनकर हिल जाएंगे आप 

अब FPO को लेकर Adani Group पर लगा ये बड़ा आरोप, सुनकर हिल जाएंगे आप 

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी समूह को बुरी तरह प्रभावित किया है. अब अडानी एंटरप्राइजेज के FPO को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप (Adani Group) लगातार खबरों में बना हुआ है और ज्यादातर खबरें उसके खिलाफ हैं. इस रिपोर्ट ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के साम्राज्य को पूरी तरह हिला दिया है. शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी कंपनियों के शेयर लगातार नीचे लुढ़क रहे हैं. उनकी दौलत तेजी से घटती जा रही है. अब अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के उस फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे वापस लेकर अडानी ने सबको चौंका दिया था. 

अचानक लिया था फैसला
अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का 20,000 करोड़ रुपए का FPO पूरी तरह सब्सक्राइब होने के बाद अचानक अडानी समूह ने इसे वापस लेने का ऐलान करके सबको चौंका दिया था. गौतम अडानी ने इस संबंध में बयान जारी कर बताया कि बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी के बोर्ड ने एफपीओ को वापस लेने फैसला लिया है. हम शेयर बाजार के मद्देनजर निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पहुंचे हैं. एफपीओ से प्राप्त रकम को हम वापस करने जा रहे है. बता दें कि अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से एफपीओ में पैसा लगाने वालों को नुकसान हो रहा था. 

रिपोर्ट में इन कंपनियों के नाम
अब सामने आई Forbes की रिपोर्ट में इस बात की संभावना जताई गई है कि अडानी ग्रुप ने खुद भी अपने एफपीओ में शेयर खरीदे थे. दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च के अनुसार कथित रूप से शेयरों की हेरफेर में अडानी ग्रुप की मदद करने वाली दो कंपनियां अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ में अंडरराइटर थीं. जिसका अर्थ है कि इन कंपनियों ने FPO में पैसा लगाया था. रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से एक कंपनी लंदन की निवेश फर्म एलारा कैपिटल (Elara Capital) की सब्सिडियरी एलारा कैपिटल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड है. जबकि दूसरी कंपनी भारतीय ब्रोकरेज फर्म मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल (Monarch Networth Capital) है. 

10 अंडरराइटर्स में थीं शामिल 
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों कंपनियां अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा अपने बिक्री के ऑफर एग्रीमेंट में बताए गए 10 अंडरराइटर्स में शामिल थीं. वहीं,  हिंडनबर्ग रिसर्च ने जो आरोप लगाए हैं उसके अनुसार एलारा कैपिटल के इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड के पास अडानी की कंपनियों के 3 अरब डॉलर के पब्लिकली ट्रेडेड शेयर्स हैं, जिसमें  Adani Enterprises के शेयर भी शामिल हैं. मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल एक भारतीय ब्रोकरेज फर्म है, जो 2016 से आंशिक रूप से अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.