होम / बिजनेस / कोरोना ने कैसे बदल दिया दिवाली गिफ्ट्स का ट्रेंड, पढ़ें ये लेटेस्ट रिपोर्ट 

कोरोना ने कैसे बदल दिया दिवाली गिफ्ट्स का ट्रेंड, पढ़ें ये लेटेस्ट रिपोर्ट 

ऑनलाइन गिफ्टिंग मार्केट को लेकर रिपोर्ट में बताया गया है कि 2017 की तुलना में अब ये कारोबार 150% तक बढ़ चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी ने हमारी लाइफ पूरी तरह बदलकर रख दी है. अब लोग अपनी सेहत पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे हैं और इस 'ध्यान' से दिवाली में दिए जाने वाले गिफ्ट्स में भी बदलाव आया है. ऑनलाइन गिफ्टिंग कंपनी विन्नी (Winni) की रिपोर्ट बताती है कि अब लोग मिठाइयों की जगह शुगर फ्री चॉकलेट और अलग-अलग तरह के नमकीन ऑर्डर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. दिवाली के अवसर पर इसी तरह के प्रोडक्ट सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जा रहे हैं.  

ऑनलाइन खरीदारी में उछाल
रिपोर्ट के अनुसार, गिफ्ट्स के ट्रेंड में इस बदलाव की बड़ी वजह डायबिटीज को लेकर बढ़ी जागरुकता है. क्योंकि शुगर पेशेंट्स के लिए कोरोना कहीं ज्यादा जानलेवा साबित हुआ है. ऐसे में लोग अपनों को मिठाई गिफ्ट करके उनकी तकलीफ नहीं बढ़ाना चाहते. ऑनलाइन गिफ्टिंग से जुड़ी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना महामारी के बाद ये पहली दिवाली है, जब तोहफों की ऑनलाइन खरीदारी में बड़ा उछाल देखने को मिला है. पिछले साल से तुलना करें तो इसमें करीब 50% का इजाफा हुआ है. 

औसत मूल्य में 20% इजाफा
ऑनलाइन गिफ्टिंग मार्केट को लेकर रिपोर्ट में बताया गया है कि 2017 की तुलना में अब ये कारोबार 150% तक बढ़ चुका है. हालांकि, जिस साल कोरोना का प्रकोप शुरू हुआ, उस साल कारोबार को काफी नुकसान उठाना पड़ा. अब धीरे-धीरे इसने फिर से स्पीड पकड़ ली है. रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इस दिवाली ना केवल खरीदारी में इजाफा हुआ है, बल्कि ऑनलाइन ऑर्डर के औसत मूल्य में भी 20% बढ़ोत्तरी हुई है. उदाहरण के तौर पर पिछले साल यदि कोई व्यक्ति औसतन 1000 रुपए की खरीदारी कर रहा था, तो इस साल यह बढ़कर 1200 रुपए हो गया है.

सेहतमंद चीज़ों पर ध्यान
एक मीडिया रिपोर्ट में विन्नी (Winni) के को-फाउंडर और सीईओ सुजीत कुमार मिश्रा के हवाले से बताया गया है कि फेस्टिवल सीजन में भारतीयों का उत्साह साफ नजर आ रहा है. हालांकि कोरोना का असर खरीदारी के ट्रेंड में साफ देखा जा सकता है. पहले जहां दिवाली पर मिठाई गिफ्ट करने का चलन था, वो अब काफी हद तक बदल गया है. लोगों ने देखा है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कोरोना कितना जानलेवा साबित हुआ है, इसलिए वह दूसरी सेहतमंद चीजें जैसे कि शुगर फ्री चॉकलेट, ड्राई फ्रूट चॉकलेट, ड्राई फ्रूट कुकीज और नमकीन गिफ्ट करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

छोटे शहरों में भी डिमांड
रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े शहरों में पहले भी शुगर फ्री आइटम्स की मांग हुआ करती थी लेकिन कोरोना के बाद छोटे शहरों में भी मिठाइयों की जगह शुगर फ्री चीजों की मांग बढ़ी है. वहां के लोग भी शुगर फ्री चॉकलेट या नमकीन आदि ऑर्डर कर रहे हैं. गौरतलब है कोरोना वायरस ने बड़े पैमाने पर ऐसे लोगों को निशाना बनाया था जो डायबिटीज या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है. खासकर डायबिटीज पेशेंट के लिए कोरोना जानलेवा साबित हुआ है, इसलिए लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरुक हो गए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

17 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago