होम / बिजनेस / अब इस इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी ने चलाई नौकरियों पर कैंची, इतने कर्मचारियों को किया बाहर

अब इस इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी ने चलाई नौकरियों पर कैंची, इतने कर्मचारियों को किया बाहर

आमतौर पर कंपनी हर साल अपनी वर्कफ़ोर्स में कुछ न कुछ बदलाव करती है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं किया जा रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भी छंटनी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने एशिया में करीब 25 कर्मचारियों से निकाल दिया है. इनमें से अधिकांश जूनियर लेवल के बैंकर्स हैं. कुछ वक्त पहले से ही खबर चल रही थी कि गोल्डमैन सैक्स छंटनी करने जा रही है. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं था कि कंपनी कितने लोगों को नौकरी से निकाल रही है. 

दो साल में पहला मौका
पिछले दो सालों में यह पहला मौका है जब गोल्डमैन सैक्स ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. आमतौर पर कंपनी हर साल अपनी वर्कफ़ोर्स में कुछ न कुछ बदलाव करती है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं किया जा रहा था. बता दें कि इस साल अब तक कई दिग्गज कंपनियों ने छंटनी की है. जिसके चलते बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नौकरी चली गई है.

कंपनी के लाभ में आई कमी
इस साल जून तक गोल्डमैन सैक्स के कर्मचारियों की संख्या 47000 पहुंच गई थी. यह अमेरिकी कंपनी 1869 में स्थापित हुई थी. 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि गोल्डमैन सैक्स बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बना रही है. जुलाई में कंपनी की तरफ से कहा गया था कि आर्थिक परिदृश्यों के मद्देनजर वह हायरिंग प्रक्रिया को धीमा कर सकती है और खर्चों में कटौती कर सकती है. बता दें कि कंपनी के दूसरी तिमाही के लाभ में 48 प्रतिशत की गिरावट आई है.   

Twilio ने निकाले 11% कर्मचारी
हाल ही में अमेरिकी कंपनी ट्विलियो (Twilio) की तरफ से भी 11 फीसदी कर्मचारियों को बाहर करने की खबर सामने आई थी. क्लाउड कम्युनिकेशंस कंपनी ट्विलियो (Twilio) 2008 में अस्तित्व में आई थी. कंपनी ऑपरेटिंग मार्जिन को बेहतर बनाना, सेलिंग कैपेसिटी को बढ़ाना और ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करना चाहती है, इसलिए उसने अपनी वर्क फोर्स को कम करने का फैसला किया है. कंपनी ने छंटनी के संबंध में कर्मचारियों को पत्र भेजकर सूचित किया है. इससे पहले भारतीय IT कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) की ओर से छंटनी की खबर भी सामने आई थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

13 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.